scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Rain Alert: इस राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट! जानिए दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का अनुमान

Rain Prediction News: दिल्ली में आज औऱ कल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 14:37 IST
rain alert  इस राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट  जानिए दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का अनुमान
दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (PTI)
Advertisement

भारतीय मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

IMD ने हरियाणा, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि दिल्ली एनसीआर में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र घाट रीजन में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

Advertisement

गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट

डॉ. सोमा सेन ने बताया कि गुजरात में बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां रेड अलर्ट रहेगा। कल से गुजरात में बारिश धीरे-धीरे कम होने लगेगी। उन्होंने कहा कि कल बहुत भारी बारिश की होगी, परसों भारी बारिश की संभावना है।

Weather Forecast: जुलाई में जमकर होने वाली है बरसात, IMD ने दी बड़ी खुशखबरी

उत्तर भारत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बारिश धीरे-धीरे बढ़ रही है। उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने आज के लिए हरियाणा, वेस्ट यूपी, उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। सोमा सेन ने संभावना जताई कि अगले तीन चार दिन हरियाणा, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है।

Advertisement

दिल्ली में मध्य बारिश की संभावना

उन्होंने बताया कि दिल्ली में मॉडरेट रेनफॉल की संभावना है। कल भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। यहां मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

मानसून अपने सामान्य समय से छह दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंचा

इसके अलावा मौसम विभाग ने एक बयान के जरिए जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस प्रकार इसने दो जुलाई 2024 तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।

मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को पहुंचा था जो सामान्य से दो से छह दिन पहले है। यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन इसकी गति धीमी हो गई जिसके कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया तथा उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ गया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो