होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 116 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल; CM योगी ने दो मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा

बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 23:27 IST
हाथरस में भगदड़ मच गई है।
Advertisement

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मच गई है। भगदड़ में करीब 116 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। एक सत्संग चल रहा था, जहां यह भगदड़ मची है। हाथरस के रतिभानपुर इलाके की घटना बताई जा रही है। बताया जाता है कि भोले बाबा के सत्संग का समापन कार्यक्रम चल रहा था और इस दौरान यह भगदड़ मची। इस भगदड़ में घायल लोगों को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना में 200 से अधिक लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में हुई है। उन्होंने ही बताया एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें से 23 महिलाएं हैं, तीन बच्चे हैं और एक पुरुष है। अभी भी घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है और शवों की पहचान की जा रही है।

घटना के चश्मदीदों के अनुसार वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी। जैसे ही सत्संग खत्म हुआ, लोग वहां से जाने लगे और इस दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान लोग एक दूसरे को देख नहीं रहे थे और एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए। भगदड़ होते ही चारों ओर चीख पुकार मच गई।

Advertisement
Tags :
hathrasstampedeUttar Pradesh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement