scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

शादी से किया इनकार तो बौखलाई महिला, पुरुष का प्राइवेट पार्ट काटकर किया टॉयलेट में फ्लश

Bihar Crime News: बिहार में एक महिला अपने बॉयफ्रेंड पर इसलिए भड़क गई क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 15:56 IST
शादी से किया इनकार तो बौखलाई महिला  पुरुष का प्राइवेट पार्ट काटकर किया टॉयलेट में फ्लश
Bihar News: गुस्से में बौखलाई महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ ही खौफनाक हरकत (सोर्स - एक्सप्रेस फोटो)
Advertisement

Bihar Crime News: बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट डाला क्योंकि उस शख्स ने दो साल की रिलेशनशिप के बाद महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था। महिला ने न केवल प्राइवेट पार्ट काटा बल्कि उसे टॉयलेट में फ्लश भी कर दिया। घायल शख्स का पटना के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस इस केस में कार्रवाई भी करने वाली है।

दरअसल, यह मामला बिहार के सारण जिले का है। यहां कपल पिछले दो साल से रिलेशनशिप में था लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके चलते महिला अपने बॉयफ्रेंड से बेहद गुस्सा हो गई। गुस्साई महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया और टॉयलेट में फ्लश करके बहा दिया।

Advertisement

नर्सिंग होम चलाती थी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अभिलाषा है। वो मढ़ोरा में नर्सिंग होम चलाती थी और पिछले कई सालों से उसी वार्ड के पार्षद वेदप्रकाश के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभिलाषा ने कहा है कि इस दौरान उसके और वेद प्रकाश के बीच शारीरिक रिश्ते रहे और वह प्रेग्नेंट हो गई। उसने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश ने उसे शादी के नाम पर धोखा दिया।

आरोपी अभिलाषा ने कहा है कि उसने अपने हाथों में शादी की मेंहदी भी लगा ली थी और वेदप्रकाश ने उससे कहा था कि वह कोर्ट मैरिज करेगा, जब उसने दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया तो महिला ने चाकूस से उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया।

Advertisement

पटना के अस्पताल में चल रहा है इलाज

Advertisement

बता दें कि महिला के हमले में बुरी तरह से घायल हुए युवक को इलाज के लिए पटना में एक स्थानीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।