होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

इस शख्स के पीछे ही पड़ गया सांप… एक महीने में 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी नहीं छोड़ा

पहली बार उसे सांप ने दो जून को काटा था। परिवार तब उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया। वह ठीक होकर घर आ गया फिर उसे 10 जून की रात एक बार फिर सांप ने काट लिया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 15:38 IST
सांप के काटने की घटना (File Photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सांप ने एक शख्स का सोना उठना, खाना-पीना सब हराम कर दिया। सांप उसके ऐसा पीछे पड़ा कि एक महीने के अंदर पांच बार उसे डस लिया। लेकिन इससे ज़्यादा गज़ब तब हुआ जब शख्स हर बार इलाज के बाद ठीक हो गया। हद तो तब हो गई जब वह सांप के डर से अपनी मौसी के घर रहने लगा और सांप ने वहां पहुंच कर भी उसे डस लिया। इस घटना से सिर्फ युवक ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार घबराया हुआ है और चिंता में है कि ऐसा क्यों हो रहा है?

क्या है मामला?

यह मामला मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। फिलहाल विकास दुबे नाम के पीड़ित शख्स का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। विकास ने बताया कि पहली बार जब सांप ने उसे काटा तो परिवार ने इसे एक सामान्य घटना के तौर पर लिया और इलाज कराया लेकिन लेकिन उसके बाद एक बार नहीं दो बार नहीं तीन बार नहीं बल्कि अपनी मौसी के यहां चले जाने के बाद भी सांप ने उसे काट लिया। फिलहाल उसका परिवार घबराया हुआ है और कोई कुछ नहीं समझ पा रहा कि आखिर मामला क्या है और कैसे बार-बार उसे सांप काटे जा रहा है।

Advertisement

पहली बार उसे सांप ने दो जून को काटा था। परिवार तब उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया। वह ठीक होकर घर आ गया फिर उसे 10 जून की रात एक बार फिर सांप ने काट लिया। वह इस बार भी अस्पताल गया और उसने इलाज कराया, इसके बाद वह काफी सावधानी बरतने लगा। 17 जून को फिर वही हुआ और तीसरी बार सांप ने काट लिया। जब अपनी मौसी के घर चला गया तो वहां भी उसे सांप ने काट लिया।

सांप काट ले तो क्या करना चाहिए?

सांप अगर काट ले तो कोशिश करें की जिस जगह पर काटा है, शरीर का वह हिस्सा बिल्कुल भी ना हिले। जहां काटा है, उस जगह पर बीटाडीन या फिर स्क्रब सोल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर ब्लीडिंग हो रही है तो उसे हो जाने दें और बाद में इन चीजों का इस्तेमाल करें।

Advertisement
Tags :
SnakeUttar Pradesh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement