scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CPM के कार्यक्रम में जाने पर कांग्रेस ने लगाया प्रतिबंध, क्‍या जाएंगे शशि थरूर और थॉमस?

कांग्रेस के राज्य प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि पार्टी ने सांसदों सहित अपने सभी नेताओं को सेमिनार में हिस्सा लेने के खिलाफ निर्देश दिया है। यदि कोई नेता माकपा के सेमिनारों में भाग लेता है, तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
Written by: tanisktomar | Edited By: Tanisk Tomar
Updated: March 21, 2022 08:35 IST
cpm के कार्यक्रम में जाने पर कांग्रेस ने लगाया प्रतिबंध  क्‍या जाएंगे शशि थरूर और थॉमस
कांग्रेस नेता शशि थरूर। (Express Photo)
Advertisement

केरल में कांग्रेस ने रविवार को पार्टी नेताओं के कन्नूर में अगले महीने होने वाले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) की 23वीं पार्टी कांग्रेस के दौरान आयोजित सेमिनारों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया। सत्तारूढ़ माकपा ने पलटवार करते कांग्रेस पर निशाना साधा है। माकपा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस को राष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित सेमिनार के विभिन्न सत्रों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है।

थरूर को धर्मनिरपेक्षता और चुनौतियों पर सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं थॉमस को राज्य-केंद्र संबंध पर सत्र को संबोधित करना था। कांग्रेस के राज्य प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि पार्टी ने सांसदों सहित अपने सभी नेताओं को सेमिनार में हिस्सा लेने के खिलाफ निर्देश दिया है।

Advertisement

सुधाकरन ने कहा कि यदि कोई नेता माकपा के सेमिनारों में भाग लेता है, तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि माकपा प्रस्तावित सेमी-हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के नाम पर लोगों पर अत्याचार कर रही है। ऐसे में लोगों की भावनाओं को देखते हुए सेमिनार में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है।

हालांकि, थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें किसी प्रतिबंध की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की ओर से ऐसा कोई निर्देश आता है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा कर सेमिनार में शामिल होने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि माकपा का पार्टी कांग्रेस एक राष्ट्रीय बैठक है और राजनीतिक संवादों में शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है। मामला पार्टी के अंदर ही सुलझ जाएगा।

Advertisement

वहींं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस पहले से ही राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने से खफा हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा कि पार्टी आलाकमान तय करेगा कि उन्हें सेमीनार में शामिल होना चाहिए या नहीं। माकपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी के राज्य राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने कहा कि प्रतिबंध कांग्रेस की "राजनीतिक कंगाली" को दर्शाता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो