scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मप्र में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए AIMIM प्रवक्ता के मुंह पर पोत दी कालिख, लखनऊ में कन्हैया पर फेंकी स्याही

मध्यप्रदेश में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान के मुंह पर एक व्यक्ति ने कालिख पोत दी। वहीं कांग्रेस के लिए लखनऊ में प्रचार करने गए कन्हैया कुमार पर भी एक व्यक्ति ने स्याही फेंकी।
Written by: niteshdubey | Edited By: Nitesh Dubey
February 01, 2022 19:02 IST
मप्र में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए aimim प्रवक्ता के मुंह पर पोत दी कालिख  लखनऊ में कन्हैया पर फेंकी स्याही
कन्हैया कुमार और वारिस पठान (Express file photo)
Advertisement

मध्यप्रदेश के इंदौर में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान के मुंह पर एक अज्ञात शख्स ने कालिख पोत दी। बता दें कि मंगलवार को AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान वारिस पठान इंदौर भी गए थे। इंदौर में वारिस पठान पार्टी समर्थकों के साथ खजराना स्थित नाहरशाह वली सरकार की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए गए थे।

चादर चढ़ाने के बाद वो बाहर निकल रहें थे और इसी दौरान किसी अज्ञात शख्स ने वारिस पठान के मुंह पर कालिख पोत दी। जैसे ही वहां पर मौजूद AIMIM के समर्थक उस शख्स को पकड़ पाते वह शख्स भाग खड़ा हुआ। हालांकि उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसका नाम सद्दाम है। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह वारिस पठान को पसंद नहीं करता था।

Advertisement

वहीं वारिस पठान ने एक अलग बयान दिया है। वारिस पठान ने कहा कि जो व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है वह मेरा शुभचिंतक है। वो मेरे चेहरे पर नजर का टीका लगाने आया था। मेरे चेहरे पर कालिख नहीं पोती गई ,उसने मेरा माल्यार्पण किया। उसने मेरे चेहरे पर काला टीका लगाया। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है और AIMIM से घबराई हुई है।

वहीं लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पहुंचे थे ,जहां उन पर भी स्याही फेंकी गई। बताया जाता है कि कन्हैया कुमार कांग्रेस कार्यालय के अंदर थे और उसके बाद एक अज्ञात शख्स ने उनके ऊपर शाही फेंकी। हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके ऊपर स्याही नहीं बल्कि एक तरीके से एसिड फेंका गया। जिस युवक ने स्याही फेंकी थी उसको कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पूरे मामले पर अभी तक कन्हैया कुमार की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में हो रहा है और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो