scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

साक्षी मलिक TIME Magazine की टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ खोल चुकी हैं मोर्चा

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पहलवानों के आंदोलन में साक्षी मलिक मुख्य चेहरों में से एक थीं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: April 17, 2024 21:24 IST
साक्षी मलिक time magazine की टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में  भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ खोल चुकी हैं मोर्चा
साक्षी मलिक कुश्ती को अलविदा कह चुकी हैं।
Advertisement

ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को खुलासा किया कि उन्हें टाइम मैगजिन की वर्ष 2024 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह मिली है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पहलवानों के आंदोलन में साक्षी मलिक मुख्य चेहरों में से एक थीं।

Advertisement

साक्षी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, " टाइम 100 लिस्ट में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।" साक्षी ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली में जंतर मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

संजय सिंह अध्यक्ष बने तो साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती

भाजपा सांद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन को भारत और विदेश दोनों में समर्थन मिला। बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था, लेकिन वह आरोपों से इन्कार करते रहे हैं। पिछले साल बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने की घोषणा की थी।

साक्षी मलिक ने क्या कहा था?

साक्षी मलिक ने कहा था, " ये लड़ाई दिल से लड़ी। हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोते रहे, लेकिन मैं अपने देश के उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस साल की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमारा समर्थन करने आए थे। अगर बृज भूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफाई का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी…।" टाइम मैग्जिन की लिस्ट में शामिल होने वाले अन्य भारतीयों में अभिनेत्री आलिया भट्ट, इंडो-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो