होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने ठोकी ताल, फिनलैंड में 85.97 मीटर के थ्रो के साथ किया कमाल

नीरज चोपड़ा ने एंडरसन पीटर्स, मैक्स डेहिंग और लोकल फेवरेट ओलिवर हेलैंडर जैसे 8 एथलीट्स को मात देते हुए पावो नूरमी गेम्स में शीर्ष स्थान हासिल किया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 18, 2024 23:30 IST
नीरज चोपड़ा।
Advertisement

मामूली चोट से उबरने के लिए एहतियाती ब्रेक के बाद ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने मंगलवार (18 जून) को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स में मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में शानदार वापसी की। इवेंट में शीर्ष स्थान कब्जा करके उन्होंने पेरिस ओलंपिक से अपनी तैयारी का नमूना पेश किया। वह एंडरसन पीटर्स, मैक्स डेहिंग और लोकल फेवरेट ओलिवर हेलैंडर जैसे 8 एथलीट्स की मौजूदगी में 85.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

2022 में नूरमी गेम्स में में नीचर चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे थे। 2023 में चोट के कारण वह इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तब ओलिवर हेलैंडर गोल्ड जीते थे। हेलैंडर को इस बार 83.96 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर अपने नाम किया। नीरज ने 83.62 मीटर, 83.45 मीटर, 85,97 मीटर, 82.21 मीटर, X और 82.97 मीटर का थ्रो किया।

Advertisement

नीरज का इस साल का तीसरा इवेंट

दोहा डायमंड लीग और फेडरेशन कप के बाद यह नीरज का इस साल का तीसरा इवेंट था। नीरज ने दोहा में 88.36 मीटर थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पिछले महीने भुवनेश्वर में 27वें फेडरेशन कप में 82.27 मीटर थ्रो के साथ उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने जांघ में समस्या के कारण ब्रेक ले लिया था।

पावो नूरमी गेम्स के बारे में जानें

पावो नूरमी गेम्स, फिनलैंड की गर्मियों में होने वाली शीर्ष ट्रैक और फील्ड टूर्नामेंट है। यह 1957 से हर साल आयोजित की जाती है। यह टूर्नामेंट एक कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट है, जो वर्ल्ड एथलेटिक्स का एक शीर्ष स्तरीय आयोजन है।

Advertisement
Tags :
neeraj chopraParis Olympics
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement