scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

French Open: पहली बार पहले ही राउंड में हारे राफेल नडाल, एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 14 बार के विजेता को हराया

French Open 2024: राफेल नडाल को ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में जर्मनी के चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ फ्रेंच ओपन में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 27, 2024 22:53 IST
french open  पहली बार पहले ही राउंड में हारे राफेल नडाल  एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 14 बार के विजेता को हराया
राफेल नडाल। (फोटो - रायटर्स)
Advertisement

दिग्गज राफेल नडाल को सोमवार को जर्मनी चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ में फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। पेरिस में 2022 में खिताब जीतने के बाद पहली बार फ्रेंच ओपेन में नडाल का पहला मैच था। वह पहली बार पहले ही दौर में हारे हैं। रोलैंड गैरोस में रिकॉर्ड 14 बार के विजेता नडाल सीधे सेटों में 3-6, 6-7(5) और 3-6 से हारे। 2005 में पदार्पण के बाद से फ्रेंच ओपन में यह स्पेनिश खिलाड़ी की चौथी हार थी।

Advertisement

ज्वेरेव, रॉबिन सोडरलिंग और नोवाक जोकोविच के बाद क्ले-कोर्ट स्लैम में नडाल को हारने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। नडाल को 2009 में सोडरलिंग से चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। 2016 और 2021 में उन्हें क्रमशः तीसरे दौर और सेमीफाइनल में जोकोविच ने हराया था।दुनिया में 275वें स्थान पर काबिज नडाल को खराब शुरुआत का सामना करना पड़ा। ज्वेरेव ने 6-3 से जीत हासिल की।

Advertisement

रोलैंड गैरोस में नडाल का आखिरी मैच?

हालांकि, नडाल ने दूसरे सेट के मध्य में शुरुआती ब्रेक के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की झलक दिखाते हुए वापसी की, लेकिन ज्वेरेव ने शिकंजा कसा और टाईब्रेक के लिए मजबूर किया और अंततः एक और सेट छीन लिया। रोलैंड गैरोस में नडाल का यह आखिरी मैच भी हो सकता है। वह अपने पसंदीदा स्लैम में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं।

क्या बोले नडाल

नडाल ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह मेरा यहां आखिरी बार होगा या नहीं। मैं 100 प्रतिशत निश्चित नहीं हूं। हार के बाद उन्होंने कहा, "टूर्नामेंट में फिर से इस तरह का समर्थन महसूस करना बहुत खास था, जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।" उन्होंने शनिवार को कहा था, " मैं बस सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, टूर्नामेंट, टेनिस और खेल समुदाय से मिले प्यार के लिए धन्यवाद कह सकता हूं। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि शायद मैंने एक सकारात्मक विरासत छोड़ी है। सिर्फ टेनिस को लेकर ही नहीं बल्कि इंसान के तौर पर भी। यह किसी भी परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो