scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Odisha Politics: दो दशक बाद ओडिशा को मिला राज्य से बाहर का मुख्य सचिव, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Odisha Politics: आहूजा को केंद्र से वापस बुलाकर मुख्य सचिव नियुक्त किया जाना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि नई भाजपा सरकार में अधिकांश मंत्रियों के पास विभागों को संभालने का अनुभव नहीं है। पढ़ें, सुजीत बिसोयी की रिपोर्ट।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 29, 2024 08:48 IST
odisha politics  दो दशक बाद ओडिशा को मिला राज्य से बाहर का मुख्य सचिव  जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
Who Is IAS Officer Manoj Ahuja: आईएएस ऑफिसर मनोज आहूजा को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। (X/@SecyAgriGoI)
Advertisement

Odisha Politics: ओडिशा में नई भाजपा सरकार ने शुक्रवार को 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी मनोज आहूजा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। 30 जून को वर्तमान मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव भी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

आहूजा हरियाणा के मूल निवासी हैं। वो 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। उनको राज्य सरकार के अनुरोध पर मूल कैडर ओडिशा वापस भेज दिया गया है। आहूजा दो दशक में राज्य के शीर्ष प्रशासक के रूप में सेवा करने वाले ओडिशा के बाहर के पहले व्यक्ति होंगे।

Advertisement

प्रशासनिक अनुभव रखने वाले आहूजा पिछली बार केंद्रीय कृषि सचिव के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) के विशेष निदेशक और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

राज्य सरकार में अपनी सेवा के दौरान आहूजा ने सहकारिता, इस्पात एवं खनन, खेल एवं युवा मामले तथा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण जैसे प्रमुख विभागों के सचिव और वाणिज्यिक कर आयुक्त के रूप में कार्य किया था।

आहूजा को केंद्र से वापस बुलाकर मुख्य सचिव नियुक्त किया जाना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि नई भाजपा सरकार में अधिकांश मंत्रियों के पास विभागों को संभालने का अनुभव नहीं है।

Advertisement

आहूजा की भूमिका न केवल भाजपा के चुनावी वादों के सफल क्रियान्वयन के मामले में महत्वपूर्ण होगी, बल्कि मोहन माझी सरकार में विभिन्न विभागों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को चुनने में भी उनकी अहम भूमिका होगी। चूंकि मुख्यमंत्री ने अभी तक अपनी टीम का चयन नहीं किया है, इसलिए आहूजा के मुख्य सचिव के रूप में शामिल होने के बाद नियुक्तियां होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि ओडिशा सरकार ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर आहूजा की वापसी के लिए केंद्र को पत्र लिखा था।

Advertisement

एक वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा, "नई सरकार ने अभी तक पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं किया है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि पिछली बीजेडी सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाएं जारी रहेंगी या नहीं। इन मामलों में आहूजा की सलाह महत्वपूर्ण होगी।"

नाबार्ड पर उनके प्रोफाइल के अनुसार, आहूजा के पास थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला से बीई (मैकेनिकल) की डिग्री, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से एमबीए और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से लोक प्रशासन (अंतर्राष्ट्रीय विकास) में स्नातकोत्तर की डिग्री है। नये मुख्य सचिव इस वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे।

(सुजीत बिसोयी की रिपोर्ट)

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो