होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Who is Manoj Kumar Singh: कौन हैं मनोज कुमार सिंह, जो बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

UP Chief Secretary: उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार मुख्य सचिव के तौर पर सेवा विस्तार नहीं दिया है, जिसके बाद मनोज कुमार सिंह नए IAS अधिकारी बने हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 12:42 IST
UP के नए मुख्य सचिव (सोर्स - X)
Advertisement

Who is Manoj Kumar Singh: उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव (UP Chief Secretary) मिल गया है, क्योंकि दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार विस्तार नहीं मिला है। ऐसे में यूपी सरकार ने IAS मनोज कुमार सिंह को यूपी का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के इस फैसले के बाद यूपी सरकार (UP Government) ने आदेश जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों ही पदों पर होंगे।

IAS मनोज कुमार सिंह को लेकर CM योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। उनका नाम पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था। इस बार केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं, जिनकी गिनती UP के सबसे ईमानदार अफसरों में होती है।

Advertisement

कई अहम जिम्मेदारियों संभाल रहे हैं मनोज कुमार सिंह

IAS मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मौजूदा समय में सर्विस करने वाले वरिष्ठ अफसरों में से एक हैं, उन पर कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां भी हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मनोज कुमार सिंह यूपी में आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्त्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उनको अहम जिम्मेदारियां मिलती रहीं थीं।

Advertisement

दुर्गाशंकर मिश्र को नहीं मिला विस्तार

इसके अलावा आपको बता दें कि यूपी के मऊ से आने वाले IAS अफसर दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिल सका, इससे पहले उन्हें तीन बार सेवा विस्तार दिया गया। आज इनका कार्यकाल समाप्त हो गया, दुर्गाशंकर मिश्र को दिसंबर 2021 में रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए UP का मुख्य सचिव बनाया गया था।

खास बात यह है कि 2022 में भी उनको सेवा विस्तार देते हुए फिर से मुख्य सचिव बनाया गया था। साल 2023 में उनके कार्यकाल समाप्त होने से पहले लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

Advertisement
Tags :
UP NewsYogi Adityanath
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement