होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान गिरीं ममता बनर्जी, पैरों में लगी चोट, चुनाव प्रचार के लिए दुर्गापुर से जा रही थीं आसनसोल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर घायल हो गई हैं। शनिवार को दुर्गापुर से आसनसोल जाने के लिए जैसे ही वह हेलिकॉप्टर में चढ़ने लगीं, उनका पैर फिसल गया। इससे उनके पैरों में चोट लग गई।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 14:52 IST
शनिवार 27 अप्रैल को दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पैर फिसल गया। (फोटो- एएनआई)
Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर घायल हो गई हैं। शनिवार को वह चुनाव प्रचार के लिए दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं। इस दौरान जैसे ही वह हेलिकॉप्टर में चढ़ने लगीं, उनका पैर फिसल गया और वह गिर गई। इससे उनके पैरों में चोट लग गई। इससे पहले अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अपने आवास पर हादसे का शिकार हो गई थीं। उनको फौरन कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया था। उनके सिर पर टांके लगाने पड़े थे।

इस साल की शुरुआत में भी वह एक सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। वह एक सरकारी कार्यक्रम से लौट रही थीं। इस दौरान कोहरे की वजह से उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया तो उनका सिर टकरा गया। इससे वह घायल हो गई थीं। तीन साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके साथ ऐसी ही एक घटना हो गई थी। वह अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में थीं। वहां उनको चोट लगने से उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। इसकी वजह से पूरे चुनाव के दौरान वह व्हील चेयर पर ही अपना कैंपेन पूरा कीं।

Advertisement

शनिवार को सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में अपने हेलीकॉप्टर में चढ़ने के बाद सीट लेते समय फिसल गईं और गिर गईं। उन्हें मामूली चोट लगी और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनकी मदद की। इसके बाद वह अपनी आगे की यात्रा पर निकल गईं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
asansolElection CampaignMamata BanerjeeWest Bengalलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।