scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में पारा 45 के पार, IMD ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट

Weather Update Today, Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री के पार चला गया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 20, 2024 08:28 IST
weather update  दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पारा 45 के पार  imd ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट
Weather Today
Advertisement

उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलने लगा है। तेज धूप से होने वाले पसीने और गर्मी हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कई जिलों में गर्मी ने अपना रंग दिखा दिया है। सभी जगह का औसत तापमान 45 डिग्री के पार रहा जबकि यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

Advertisement

राजधानी में सबसे ज्यादा तापमान

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो