होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से जल्द ही मिलेगी राहत, IMD ने दी अच्छी खबर, जानें कब हो सकती है बारिश

Weather Update Today, Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega Delhi NCR Main: राजधानी दिल्ली समेत देश कई हिस्सों में भयानक गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तो पारा 50 डिग्री के पार चला गया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 08:25 IST
Delhi NCR Weather: दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा लेतीं महिलाएं। (Express photo: Tashi Tobgyal)
Advertisement

Weather Today, Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। गर्मी की स्थिति की वजह से हर तरह हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज धूप के साथ तीव्र गर्म हवाएं लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही हैं। कई जगहों पर तो तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है।

पिछले कई दिनों से हो रही भयानक गर्मी से लोगों को जल्दी ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक लू और गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। वहीं राजस्थान समेत कई राज्यों के मौसम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को करौली सबसे गर्म स्थान रहा जहां 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रभाव जल्द ही कम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि जल्दी ही बारिश हो सकती है। वहीं लोग इस तपती गर्मी से राहत का इन्तजार कर रहे हैं। लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई इलाकों में बौछार के साथ बारिश की संभावना है।

गर्म हवाओं और प्रचंड गर्मी के वजह से देश में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यूपी, झारखंड, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में असमय मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब इससे लोगों को राहत मिलने के आसार है।

20 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग की मानें तो 2 जून से लेकर 4 जून तक यूपी समेत दिल्ली के इलाकों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं साथ ही हल्दी बूंदा बांदी भी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 जून तक आगामी मानसून के दस्तक की भी संभावना जताई गई है।

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में पहली बार मई के महीनें में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2012 में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं एनसीआर के इलाकों में हरियाणा और पंजाब में जारी गर्मी में कोई राहत नहीं आई है। हालांकि जल्दी ही राहत के आसार हैं।

Advertisement
Tags :
weather news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement