होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज सकती है बीजेपी? विधानसभा चुनाव से पहले बनाया जातीय गणित साधने का पूरा प्लान

बिहार में कुशवाहा समाज की अच्छी संख्या है और उपेंद्र कुशवाहा की पकड़ भी काफी मजबूत मानी जाती है। फिलहाल बीजेपी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस अटकल पर कुछ भी नहीं कहा गया है। 
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 13:40 IST
बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज सकती है (Photo : PTI)
Advertisement

बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कुशवाहा समाज को जोड़ने की कोशिश में बीजेपी ऐसा प्लान बना रही है। ऐसी चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जमीन खिसकने का एक अहम कारण जातीय गणित का योजनाबद्ध प्लान नहीं बना पाना था लेकिन आगे के चुनावों में बीजेपी इस गलती को दोहराना नहीं चाहती है। बिहार में कुशवाहा समाज की अच्छी संख्या है और उपेंद्र कुशवाहा की पकड़ भी काफी मजबूत मानी जाती है। फिलहाल बीजेपी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस अटकल पर कुछ भी नहीं कहा गया है। 

बीजेपी का क्या प्लान है? 

उपेंद्र कुशवाहा को कराकाट लोकसभा से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बिहार और खासकर कुशवाहा समाज का बड़ा नेता माना जाता है। ऐसे में बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज दे तो पार्टी को विधानसभा चुनाव में फायदा हासिल हो सकता है। 
देश की 10 राज्यसभा सीटें भी खाली हो चुकी हैं। इनमें से दो सीटें बिहार की भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशवाहा समाज की बिहार में 4.2 प्रतिशत आबादी है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा की राह आसन हो जाती है।

Advertisement

कराकट से हार गए थे उपेंद्र कुशवाहा

काराकाट लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से सीपीआई एमएल एल के राजा राम सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को मात दे दी थी। इस सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी मैदान में थे और वह दूसरे नंबर पर रहे।

बतौर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में थे। राजा राम सिंह ने 3,80,581 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को 2,74,723 वोट और आरएलएम पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा को सिर्फ 2,53,876 वोट मिले थे। साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में आरएलएसएपी के टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थी।

Advertisement
Tags :
Rajya SabhaUpendra Kushwaha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement