होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

इस शहर में बनने जा रहा देश का पहला ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस स्टेशन, जानें तीनों सेनाओं को इससे क्या होगा फायदा

Indian Army: एक ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस स्टेशन में तीनों सेनाओं से जुड़ी हर सुविधा मौजूद होती है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | April 01, 2024 15:10 IST
भारतीय सेना की योजना पर काम जारी (फोटो : पीटीआई)
Advertisement

देश के महत्वपूर्ण शहर मुंबई को ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस स्टेशन बनाने की योजना पर काम जारी है। इस योजना के तहत देश की आर्थिक राजधानी को सेना के सबसे महत्वपूर्ण शहर में तब्दील कर दिया जाएगा। इस बात को आसानी से इस तरह से समझा जा सकता है कि देश की तीनों सेनाएं --थल सेना, वायु सेना और नौसेना का एक ही स्टेशन होगा और इसकी लोकेशन मुंबई होगी। यह जानकारी इंडियन एक्सप्रेस ने दी है। अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

अभी नहीं हैं एक भी कॉमन स्टेशन

फिलहाल देश में एक भी कॉमन डिफेंस स्टेशन नहीं है। जहां से तीनों सेनाएं एक साथ ऑपरेट करती हों। इससे पहले 2001 में अंडमान और निकोबार कमांड को ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस के तौर पर तैयार किया गया था। एक ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस स्टेशन में तीनों सेनाओं से जुड़ी हर सुविधा मौजूद होती है। जिसमें हर सर्विस, सप्लाई हर तरह की सुविधा होगी। मुंबई में बन रहा स्टेशन सेना का सबसे बड़ा अड्डा होगा।

Advertisement

अभी तीनों सेना अलग-अलग जगह से ऑपरेट करती हैं। इस योजना के तहत लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन को एक साथ लाने का प्रयास हो रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब यह होगा कि व्यक्तिगत सेवाओं को एक जगह किया जाएगा और हर सुविधा सभी को एक जगह दी जाएगी, इससे बिखराव कम होगा और एफर्ट भी ज़्यादा नहीं लगाना पड़ेगा।

हर सुविधा को एक करने का मतलब यह है कि व्यक्तिगत सेवाओं के संसाधनों को सभी एक साथ इस्तेमाल करेंगे। जिसमें- स्कूल, अस्पताल और खेल मैदान जैसे बुनियादी ढांचे शामिल होंगे।

Advertisement

एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि इससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और काम रिपिट नहीं होंगे। सेना को दूसरे अहम कामों में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई पहला ऐसा कॉमन रक्षा स्टेशन होने की योजना है। इसके अलावा सुलूर (कोयंबटूर के पास) और गुवाहाटी को दूसरे और तीसरे कॉमन स्टेशनों के तौर पर तैयार किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags :
Indian armynavy
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement