scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन दिन में तापमान में वृद्धि होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।
Written by: जनसत्ता | Edited By: Bishwa Nath Jha
नई दिल्ली | Updated: March 24, 2024 12:08 IST
दिल्ली एनसीआर में अगले दो तीन दिन में तापमान में वृद्धि होने की संभावना
प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो -(इंडियन एक्सप्रेस)।
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में अभी और गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसत से चीन डिग्री ऊपर है । मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता 77 फीसद रही।

Advertisement

विभाग ने रविवार को दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में बादलों के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तर के पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि 26 से 28 मार्च, के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक ताजा पिश्चमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 29 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Also Read
Advertisement

विभाग ने यह भी बताया कि 24 से 26 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है । 24 तारीख को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 24 तारीख को हरियाणा में व राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश व और बिजली गिरने की संभावना है।

Advertisement

विभाग ने बताया कि रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है 26 मार्च को इसके प्रभाव में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश व बर्फबारी होगी और बिजली गिरने की संभावना भी है। 26 से 29 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज के साथ वर्षा में वृद्धि हो सकती है।

झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे है। तापमान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर हैं। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो