scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Modi 3.0 Cabinet: स्मृति इरानी-अनुराग ठाकुर समेत इन नेताओं को मोदी कैबिनेट में नहीं मिलेगी जगह! इन नामों पर लगी मुहर

Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर, मीनाक्षी लेखी और राजीव चंद्रशेखर को जगह मिलने की संभावना कम है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 09, 2024 17:25 IST
modi 3 0 cabinet  स्मृति इरानी अनुराग ठाकुर समेत इन नेताओं को मोदी कैबिनेट में नहीं मिलेगी जगह  इन नामों पर लगी मुहर
मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को नहीं मिली जगह। (इमेज-पीटीआई)
Advertisement

Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही लोगों की सबसे ज्यादा नजर मोदी के कैबिनेट पर है। मोदी कैबिनेट टीम में इस बार भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे शामिल नहीं होने वाले हैं।

Advertisement

ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से 1.6 लाख से ज्यादा वोटों से लोकसभा इलेक्शन हार गई थीं। वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। उन्होंने पांच साल पहले कांग्रेस के राहुल गांधी को उनके पारिवारिक गढ़ अमेठी से हराया था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आम चुनाव जीतने वाले अनुराग ठाकुर के पास खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मीटिंग का हिस्सा नहीं होंगे। नारायण राणे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री थे। उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा इलेक्शन में जीत दर्ज की थी।

Advertisement

इसके अलावा राजीव चंद्रशेखर, अजय मिश्रा टेनी, जनरल वीके सिंह और अश्विनी चौबे का नाम भी शामिल है। इसी तरह से अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, जॉन बारला, भारती पंवार, रावसाहेब दानवे, राजकुमार रंजन सिंह, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, निशीथ प्रमाणिक, सुभाष सरकार, कपिल पाटिल और भगवत कराड को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को जगह मिलने की उम्मीद

मोदी 3.0 कैबिनेट अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू, सीआर पाटिल, एल मुरुगन, हरदीप पुरी, एमएल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, गजेंद्र शेखावत, सुरेश गोपी और जितिन प्रसाद को शामिल किया जा सकता है।

सरकार में ज्यादातर नए चेहरे भाजपा के सहयोगी दलों से हैं। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राम मोहन नायडू, चंद्रशेखर पेम्मासानी, जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर, शिवसेना के प्रतापराव जाधव के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (Ramvilas) के चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के जीतन राम मांझी, जनता दल (Secular) के एच डी कुमारस्वामी, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के जयंत चौधरी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास आठवले और अपना दल (S) अनुप्रिया पटेल मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह, एसपीएस बघेल, अन्नपूर्णा देवी, वीरेंद्र कुमार, पंकज चौधरी, शोभा करंदलाजे, कृष्ण पाल गुर्जर और एल मुरुगन भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के जी किशन रेड्डी, सुकांत मजूमदार, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय और भागीरथ चौधरी के भी नई सरकार का हिस्सा होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो