scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सलमान के घर फायरिंग के आरोपी का कैसे हुआ था लॉरेंस गैंग से संपर्क? क्राइम ब्रांच के हाथ लगे कई अहम सबूत

Salman Khan House Firing Case: मुंबई पुलिस की मानें तो घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से महज एक किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: April 17, 2024 11:56 IST
सलमान के घर फायरिंग के आरोपी का कैसे हुआ था लॉरेंस गैंग से संपर्क  क्राइम ब्रांच के हाथ लगे कई अहम सबूत
Salman Khan House Firing: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में अहम खुलासे हुए हैं। (एक्सप्रेस फाइल/एक्स)
Advertisement

Salman Khan House Firing Case: अभिनेता सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक हुई जांच से यह साफ हो चुका है कि हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर ही फायरिंग को अंजाम दिया। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल फायरिंग की गई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी।

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई थी। क्योंकि मामला सुपरस्टार से जुड़ा था। पुलिस ने हमले को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं। दोनों हमलावरों को सलमान के बांद्रा में स्थित घर पर फायरिंग करने का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिया था।

Advertisement

मुंबई पुलिस की मानें तो घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से महज एक किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था। पुलिस को शक है कि हमलावरों में से एक सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में था। वह दो साल तक हरियाणा में रह चुका है। इस दौरान ही वह लॉरेंस गैंग के नजदीक आया था।

दूसरे आरोपी विक्की गुप्ता ने बाद में सागर को जॉइन किया था। जांच में एक और खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावर एक भारतीय मोबाइल नंबर के भी संपर्क में बने हुए थे।

घटना को अंजाम देने से पहले हमलावरों को हैंडलर्स करीब एक लाख रुपए मिले थे, जिसका इस्तेमाल कर दोनों ने घर किराए पर लेने में किया। बाइक खरीदी और अपने रोजाना का खर्च भी चलाया। दोनों ने पनवेल में स्थित सलमान खान के फार्म हाउस से करीब 13 किलोमीटर दूर एक घर किराए पर लिया था। यहां से ही दोनों फार्म हाउस की रेकी किया करते थे।

Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को बाकी का पैसा देने का वादा किया गया था। यही कारण था कि उन्होंने 28 फरवरी को चंपारण से मुंबई सेंट्रल की यात्रा की।

Advertisement

दोनों ने घर किराए पर लेने के लिए बकायदा रेंट एग्रीमेंट बनवाया। इसके लिए हमलावरों ने अपने असली आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। एग्रीमेंट के अनुसार, उन्होंने मकान मालिक को 10 हजार रुपये एडवांस दिए। रूम का किराया प्रतिमाह 3500 रुपये तय किए। पनवेल में कुछ दिनों तक रहने के बाद दोनों होली पर 18 मार्च को चंपारण चले गए।

1 अप्रैल को दोनों लौट आए। इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों ने बांद्र में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की।

सलमान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके घर पर हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। चार गोलियां दीवार पर लगीं, जबकि एक गोली उनके घर की उस गैलरी में जा लगी, जहां सलमान अक्सर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।

पुलिस जांच से पता चला है कि गोली बाइक पर पीछे बैठे हमलावर सागर पाल ने चलाई थी, जबकि विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था। बाइक चलाते समय विक्की लॉरेंस गैंग के संपर्क में भी बना हुआ था।

हमलावर विक्की और सागर को मुंबई पुलिस की एक टीम फ्लाइट से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ले जा चुकी है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को 25 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, अपराध की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर में कुछ धाराएं जोड़ी गई हैं। जांच को बांद्रा पुलिस से क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर करने के बाद हत्या की कोशिश और शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमों का गठन किया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो