होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

मालदीव और भारत के बीच फिरसे बेहतर होंगे रिश्ते, विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने एस जयशंकर से मुलाकात कर क्या कहा?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज को मूसा ज़मीर से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों की ओर से बेहतर रिश्ते बनाने पर ज़ोर दिया गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 18:26 IST
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मालदीव के विदेश मंत्री से मुलाकात (X/S Jaishankar)
Advertisement

भारत और मालदीव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह दोनों के बीच तल्खियों नहीं बल्कि दोस्ती से जुड़ी है। खबर यह है कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत की आधिकारिक यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एक्स पर लिखा था कि वह भारत के शिक्षा मंत्री एस जयशंकर से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज को मूसा ज़मीर से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों की ओर से बेहतर रिश्ते बनाने पर ज़ोर दिया गया। बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आज की हमारी बैठक ने हमें विभिन्न क्षेत्रों में हमारे दृष्टिकोणों को मजबूत करने की ओर बढ़ाया है।

Advertisement

तल्खियों के बीच मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि आगे बढ़ने के तरीकों पर बात करने के लिए यह एक अहम बैठक थी। हालांकि पिछले कुछ वक़्त से दोनों देशों के बीच सबकुछ बेहतर नहीं रहा है। तल्खियों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद हुई थी, जिसपर मालदीव के कुछ नेताओं ने आपत्तीजनक टिप्पणी कर दी थी। दरअसल दोनों देशों के बीच संबंध व्यपार से जुड़े हैं। भारत के लोग बड़ी तादाद में मालदीव घूमने जाते रहे हैं और यह मालदीव के पर्यटन का एक बड़ा हिस्सा होता है जो देश के आर्थिक हालात को भी तय करता है।

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में लोगों से यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ट्वीट किए थे। जिसके बाद मालदीव के कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई थी। जिसपर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मालदीव का बहिष्कार करने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाई।

Advertisement

यहीं से दोनों देशों के बीच खटास बढ़ने लगी। इस बीच मालदीव के विदेश मंत्री का भारत आना इस संदेश की ओर इशारा करता है कि मालदीव भारत के साथ फिरसे अपने संबंध बेहतर करना चाहता है।

Advertisement
Tags :
MaldivesS Jaishankar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।