scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पंजाब में प्रियंका ने उठाया किसानों का मुद्दा, PM मोदी ने चुन-चुनकर किया हमला

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने किसानों का सम्मान करना देश की पुरानी परंपरा रही है।
Written by: न्यूज डेस्क
May 26, 2024 17:08 IST
पंजाब में प्रियंका ने उठाया किसानों का मुद्दा  pm मोदी ने चुन चुनकर किया हमला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज पंजाब में प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम पंजाब के जज्बे को समझने में नाकामयाब हुए। उन्होंने कभी भी किसानों का सम्मान नहीं किया। किसानों ने ही देश को अपने खून पसीने से सींचकर आत्मनिर्भर बनाया है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि पीएम मोदी आपका जरा भी सम्मान नहीं करते हैं। वह सत्ता के लिए कुछ भी कर डालेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर कहा कि इनकी वजह से करीब 700 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने यूपी में विधानसभा चुनाव होने से पहले ही तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। इससे इस बात का पता चल जाता है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन किसानों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे।

Advertisement

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने किसानों का सम्मान करना देश की पुरानी परंपरा रही है। पिछले 10 सालों में इस सरकार ने किसानों के लिए केवल दिखावटी काम किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सभी को पता है कि वह हमारा पेट भरते हैं। हालांकि, मोदी सरकार के दिल में किसानों के लिए जरा भी सम्मान नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की और जीएसटी का बोझ भी किसानों पर डाल दिया।

प्रियंका गांधी बोलीं- नीतियां सिर्फ खरबपतियों के लिए

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इन्होंने यह नहीं सोचा कि लाखों किसान दरवाजे तक आए हैं तो इनकी बातों में कुछ तो दम होगा। अब चुनावी मंच पर आकर कहेंगे कि एमएसपी देंगे और आमदनी को दोगुना कर देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि इनकी सभी नीतियां बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए हैं। आज अगर किसान संकट में है तो इनकी नीतियां ही बड़ी वजह है। बच्चों की पढ़ाई करवाना मुश्किल हैं। आज हर तरफ संकट है। आज के समय में 70 करोड़ नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं। 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।

कांग्रेस की सरकार बनने पर देंगे एमएसपी कानून की गारंटी- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर एमएसपी कानून की गांरटी, एक महीने के अंदर फसल के नुकसान पर मुआवजा और खेती के अन्य सामान पर जीएसटी माफ कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी के अहंकार को बाहर निकालने का समय आ गया है। सत्ता में बने रहने के लिए वह दुनिया की कोई भी चीज कर सकते हैं। इस बार चुनाव में उन लोगों को चुने जो किसानों की कद्र करता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो