होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Gallantry Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने बहादुर जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से नवाजा, कीर्ति और शौर्य चक्र पाने वालों की पूरी लिस्ट यहां देखिए

Gallantry Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में बहादुर जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 22:41 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (इमेज-पीटीआई)
Advertisement

Gallantry Awards 2024: आज राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य-केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) दिए है। इनमें 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र शामिल हैं। बता दें कि हर साल देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले, अपना पराक्रम दिखाने वाली इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों और अधिकारियों को अलग-अलग वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

शौर्य चक्र से लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, हवलदार संजय कुमार 9 असम राइफल्स, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुयेदया फ्लाइंग (पायलट), कैप्टन अक्षत उपाध्याय 20वीं बटालियन द जाट रेजिमेंट, नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भमर सिंह 21वीं बटालियन द महार रेजिमेंट, मेजर अमनदीप जाखड़ 4वीं बटालियन द सिख रेजिमेंट को सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएफ 21वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को दिया गया।

Advertisement

इनको भी शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित

कांस्टेबल अमित रैना, इंस्पेक्टर फरोज अहमे डार, मेजर विजय वर्मा, राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर सचिन नेगी, कांस्टेबल वरुण सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल, मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट, मेजर रवींद्र सिंह रावत, नायक भीम सिंह, कमांडर शैलश सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

कीर्ति चक्र से इन्हें किया गया सम्मानित

इंस्पेक्टर जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ), हेड कांस्टेबल जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ), कांस्टेबल जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ), कांस्टेबल जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ), सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना), कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26 वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना), हवलदार अब्दुल मजीद, 9 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना) को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। वहीं, मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (सेना), मेजर दीपेंद्र विक्रम बसनेत, 4वीं बटालियन सिख रेजिमेंट (सेना), सूबेदार पवन कुमार यादव, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट (सेना) को गैर मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया है।

Advertisement
Tags :
Droupadi MurmuRashtrapati Bhavan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement