scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मोदी मंत्रीमंडल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी विदाई डिनर, 5 जून को राष्ट्रपति भवन में होगा आयोजन

5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रीपरिषद को फेयरवेल डिनर देंगी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 17:12 IST
मोदी मंत्रीमंडल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी विदाई डिनर  5 जून को राष्ट्रपति भवन में होगा आयोजन
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू 5 जून को वर्तमान की मोदी कैबिनेट को फेयरवेल डिनर देंगी।
Advertisement

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आ जाएंगे। जिसके ठीक अगले दिन यानी 5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रीपरिषद को फेयरवेल डिनर देंगी। इस डिनर का आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे किया जाएगा।

Advertisement

वर्तमान की 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। इसका मतलब है कि अगली सरकार 16 जून से पहले से गठित हो जाएगी। इससे पहले देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले कैबिनेट को विदाई भोज देंगी। यह आयोजन 5 जून को राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे किया जाएगा।

Advertisement

1 जून को शाम के 6 बजे अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न हो जाएगी। पिछले 44 दिनों से चला आ रहा लोकतंत्र का महापर्व समापन की ओर होगा। जिसके बाद 4 जून 2024 को इस लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती होगी। मतगणना के पश्चात यह तय हो जाएगा कि देश की 18वीं लोकसभा की तस्वीर क्या होने वाली है।

सालों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू वर्तमान की मोदी कैबिनेट परिषद को फेयरवेल डिनर देंगी। इससे पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2019 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में शामिल मंत्रीपरिषद को फेयरवेल डिनर दिया था।

Advertisement

19 अप्रैल से 1 जून तक चला मतदान

Advertisement

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुआ है। जिसकी घोषणा निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को की थी। पहली चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को हुआ है। वहीं क्रमशः 26 अप्रैल, 7, 15, 20 और 25 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में वोटिंग हुई है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो