scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'कांग्रेस और उसका तंत्र आजकल बच्चे का मन बहलाने में लगे हैं', लोकसभा में PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज

PM Modi Lok Sabha Speech Today: पीएम मोदी ने कहा कि 1984 के चुनावों को याद कीजिए। तब से 10 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। तब से कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | July 02, 2024 17:29 IST
 कांग्रेस और उसका तंत्र आजकल बच्चे का मन बहलाने में लगे हैं   लोकसभा में pm मोदी का राहुल गांधी पर तंज
PM Modi Lok Sabha Speech: पीएम नरेंद्र मोदी। (इमेज-पीटीआई)
Advertisement

PM Narendra Modi Bhashan in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। हालांकि, पीएम मोदी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबे के बीच मोदी ने अपने संबोधन के शुरूआत में कहा कि मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। जानिए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…

Advertisement

  1. पीएम मोदी ने कहा, 'हमने दुनिया को दिखा दिया कि ये विश्व का सबसे बड़ा चुनावी अभियान था। देश की जनता ने दुनिया के सबसे बड़े चुनावी अभियान ने हमें चुना है। मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बावजूद उनकी घोर पराजय हुई। लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान लगातार हंगामा होता रहा। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ये ठीक नहीं है।'
  2. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनावी अभियान में हमें देश की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। यह विश्व के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण घटना है। हमें कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने ये जनादेश दिया है। जनता ने हमारे 10 साल के कार्यकाल को देखा है। जनता ने देखा कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने जिस समर्पण भाव से काम किया, उसके कारण 10 साल में 30 करोड़ गरीबी से निकले। इतने कम समय में इतने लोगों को गरीबी से बाहर निकलना हमारे लिए आशीर्वाद का कारण बना।'
  3. पीएम मोदी ने कहा, 'सर्वधर्म समभाव को कायम रखते हुए हमने काम करने का प्रयास किया है। देश ने लंबे अर्से तक तुष्टीकरण की राजनीति देखी, तुष्टीकरण का मॉडल भी देखा। हम तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टिकरण को लेकर चले। 'हम जस्टिस फॉर ऑल सिद्धांत को लेकर चले। देश ने हमें 10 साल तक परखा, इसके बाद फिर समर्थन किया।
  4. पीएम मोदी ने कहा '2014 से पहले एक समय था जब बड़े बैंकों पर ताले लगाए जा रहे थे। 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन हुए, निर्णयों में गति देखने को मिली। दुनिया के अच्छे बैंकों में आज भारत के बैंकों की जगह बन गई है। 2014 से पहले एक वक्त था, जब आतंकी देश पर हमला करते थे। आज 2014 के बाद का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है। एयर स्ट्राइक करता है, सर्जिकल स्ट्राइक करता है।
  5. पीएम ने कहा कि आज देश का हर नागरिक जानता है कि वह कुछ भी कर सकता है। 370 ने जम्मू-कश्मीर के क्या हालात कर दिए थे? यहां संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग वहां संविधान लागू करने से कतराते थे। लोग कहते थे- जम्मू-कश्मीर का कुछ नहीं हो सकता। जम्मू-कश्मीर की दीवार गिरी तो सबकुछ बदल गया। अब वहां लोग रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए आ रहे हैं।
  6. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों का यह विश्वास, संकल्प से सिद्धी का विश्वास है। जब आजादी की जंग चल रही थी, तब लोगों की उमंग थी कि आजादी लेकर रहेंगे। आज लोगों का विश्वास है कि भारत विकसित होकर रहेगा। इस चुनाव ने इसकी नींव रख दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के लक्ष्य बहुत विराट हैं। आज 10 साल में भारत ऐसी स्थिति में पहुंचा है, जब हमारा मुकाबला खुद के रिकॉर्ड से है। आज हमारे काम बेंचमार्क बन चुके हैं। मेरा विश्वास है कि हम विकास के कामों को उसी गति से पूरा करेंगे, नेक्स्ट लेवल तक ले जाएंगे। हम देश की इकोनॉमी को दुनिया में नंबर-3 पर ले जाएंगे।
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोटालों का एक दौर था जब बेशर्मी से सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया जाता था कि दिल्ली से 1 रुपया भेजा जाए तो सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। 1 रुपये में 85 पैसे का घोटाला होता है। घोटालों की इस दुनिया ने देश को निराशा की गहराइयों में डुबो दिया था। गैस कनेक्शन के लिए लोगों को सांसदों के चक्कर लगाने पड़ते थे और फिर भी उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिलता था।
  8. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 के चुनावों को याद कीजिए। तब से 10 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। तब से कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है। इस बार 99 के चक्कर में फंस गए हैं। मुझे एक किस्सा याद आता है। एक बच्चा 99% मार्क्स लेकर घूम रहा था। लोगों की वाहवाही ले रहा था। टीचर ने कहा कि ये 100 से 99 नंबर नहीं लाया, 543 में से लाया है।
  9. पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के नेताओं ने बयानबाजी में शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। ये लोग कह रहे हैं- तीसरी बार ही तो हारे हैं। अरे मौसी, 13 राज्यों में शून्य सीटें आई हैं, लेकिन हीरो तो हैं न। अरे मौसी, पार्टी लुटिया तो डुबोई है, लेकिन पार्टी सांसें तो ले रही है। मैं कहूंगा कि फर्जी जीत का जश्न मत मनाओ। ईमानदारी से देश में मिले जनादेश को समझने की कोशिश करो, उसे स्वीकार करो।'
  10. पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के जो साथी दल हैं, उन्होंने चुनाव का विश्लेषण किया या नहीं। ये उनके लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी 2024 से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। परजीवी उसे कहते हैं जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खाता है। कांग्रेस जिसके साथ रहती है, उसी के वोट खा जाती है। मैं जब कांग्रेस को परजीवी कह रहा हूं तो आंकड़ों के आधार पर कह रहा हूं।'
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो