scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

PM Modi Mann Ki Baat: ओलंपिक से लेकर मां की याद तक, चुनाव जीतने के बाद पहली मन की बात में क्या-क्या बोले PM मोदी

Mann KI Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनाव नतीजे घोषित होने और नई सरकार बनने के बाद तीसरी बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | June 30, 2024 13:35 IST
pm modi mann ki baat  ओलंपिक से लेकर मां की याद तक  चुनाव जीतने के बाद पहली मन की बात में क्या क्या बोले pm मोदी
PM Modi Man ki Baat Episode - 111 (सोर्स - PTI/File)
Advertisement

PM Modi Mann Ki Baat: लोकसभा चुनाव एनडीए के तहत जीतने के बाद और तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया है। आचार संहिता लागू होने के बाद पीएम मोदी ने चार महीने के बाद उन्होंने इस कार्यक्रम किया है। यह मोदी का मन की बात का 111 वां एपिसोड्स हैं। इससे पहले फरवरी में उन्होंने देश को यह कार्यक्रम किया था।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वो दिन आ ही गया जिसका हम सभी फ़रवरी से इंतजार कर रहे थे | मैं 'मन की बात' के माध्यम से एक बार फिर आपके बीच, अपने परिवारजनों के बीच आया हूं। एक बड़ी प्यारी सी उक्ति है- 'इति विदा पुनर्मिलनाय' इसका अर्थ भी उतना ही प्यारा है, मैं विदा लेता हूं, फिर मिलने के लिए | इसी भाव से मैंने फरवरी में आपसे कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद फिर मिलूंगा और आज, 'मन की बात' के साथ, मैं, आपके बीच फिर हाजिर हूं।

Advertisement

1 - लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के कितने ही प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत डिमांड है और जब हम भारत के किसी लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक प्रोडक्ट है अराकू कॉफी। यह कॉफी आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में पैदा होती है। इसकी खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं।

2 - पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीद

प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा है कि पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी। शूटिंग में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। ये बल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस बार कुश्ती और घुड़सवारी में हमारे दल के खिलाड़ी उन कैटेगरीज में भी कंपीट करेंगे, जिनमें पहले वे कभी शामिल नहीं रहे।

Advertisement

3 - मां के लिए पेड़ लगाने की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है, चाहे वो अमीर हो या गरीब, चाहे वो कामकाजी महिला हो या गृहिणी। इस अभियान ने सबको मां के प्रति अपना स्नेह जताने का समान अवसर दिया है।

Advertisement

4 - लोगों से की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि माँ की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

5 - केरल की संस्कृति का किया उल्लेख

एक खास तरह के छातों के बारे में बात करते हुए कहा कि ये छाते हमारे केरल में तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो केरल की संस्कृति में छातों का विशेष महत्व है। छाते वहां कई परंपराओं और विधि-विधान का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन मैं जिस छाते की बात कर रहा हूं, वो हैं ‘कार्थुम्बी छाते’ और इन्हें केरला के अट्टापडी में तैयार किया जाता है।

6- मां के नाम पर बनाए पेड़

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपनी मां को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा कि एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं हैं। मैंने भी अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा है। धरती मां का भी ख्याल रखें। वो भी हमारी मां के समान हमारा ख्याल रखती है।

7 - 65 करोड़ लोगों ने डाला वोट

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ। 65 करोड़ लोगों ने इस चुनाव में वोट डाले थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो