scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में और बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Update Today, Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega Delhi NCR Main Kaisa Hoga: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर के कई राज्यों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 15, 2024 08:19 IST
weather update  दिल्ली ncr समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में और बढ़ेगी गर्मी  imd ने जारी किया अलर्ट
Weather
Advertisement

Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जबकि कल यानी 16 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में एक बार फिर लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच-बीच में आंधी तूफान के साथ बारिश भी हो जा रही है। जबकि कुछ इलाकों में फिर से लू का दौर शुरू होने की संभावना है। इसी लू की वजह से दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान आदि राज्यों में गर्मी बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं 15 मई को ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिण राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।

Advertisement

राजधानी दिल्ली का हाल

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन में अच्छी धूप भी होने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमाप 42 डिग्री हो। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दक्षिण राज्यों में बारिश के आसार

Advertisement

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण ओडिशा और केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बूंदा-बांदी की संभावना है।

मुंबई में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

बीते सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आंधी-तूफान और बारिश ने अपना जलवा दिखाया था। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले तीन दिनों तक मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो