scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मौसम की खबर: उमस नहीं लेकिन हीटवेव करेगी परेशान, मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर बिहार में आने वाले दिनों का हाल रखा सामने

मौसम की खबर: जहां दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | June 12, 2024 14:25 IST
मौसम की खबर  उमस नहीं लेकिन हीटवेव करेगी परेशान  मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर बिहार में आने वाले दिनों का हाल रखा सामने
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल (Photo : PTI)
Advertisement

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिन हीटवेव जारी रह सकती है। भीषण गर्मी के दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुज़र जाने के रहते उमस से आम लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि आसमान साफ हो चुका है।

IMD विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ना होने की वजह से बादल जमा नहीं होंगे और उमस से आम लोगों को राहत रहेगी लेकिन हीटवेव जारी रहने वाली है। IMD की ओर से मानसून को लेकर भी जानकारी साझा की गई और देशभर के अलग-अलग हिस्सों के मौसम से जुड़ी जानकारी दी है।

Advertisement

हीटवेव के लिए रेड अलर्ट 

जहां दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट दो दिन तक बिहार, तीन दिन झारखंड और पूर्वी यूपी में पांचों दिन जारी रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी ऑरेंज अलर्ट है लेकिन शाम तक यह रेड अलर्ट में जा सकता है। पंजाब हरियाणा को लेकर जानकारी दी गई है कि वहां फिलहाल हीटवेव की स्थिति नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में हीटवेव आ सकता है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट है, उसके बाद येलो अलर्ट जारी होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार सहित कुछ राज्यों में 18-19 जून तक बारिश हो सकती है।

मानसून को लेकर क्या जानकारी है? 

IMD विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने जानकारी दी और कहा कि मानसून महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून आ चुका है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में भी मानसून का असर शुरू है।

Advertisement

सोमा सेन ने कहा,"अभी मानसून को लेकर बहुत ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हम जल्द इस बारे में जानकारी देंगे। अभी दिल्ली के बारे में बताना मुश्किल होगा कि यहां क्या स्थिति है। क्योंकि यहां मानसून आने का अनुमान 30 जून है।"

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो