scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

News Brief: बाहुबली धनंजय की रिहाई से लेकर राहुल गांधी के अमेठी के सस्पेंस तक… आज इन 5 बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Big News Today: खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम होने वाला है। इसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे से लेकर बाहुबली धनंजय सिंह के जेल से रिहा होने तक शामिल हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 01, 2024 09:40 IST
news brief  बाहुबली धनंजय की रिहाई से लेकर राहुल गांधी के अमेठी के सस्पेंस तक… आज इन 5 बड़ी खबरों पर रहेगी नजर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, रेवंत रेड्डी और धनंजय सिंह। (इमेज- फाइल फोटो)
Advertisement

Big News Today: आज की बड़ी खबरों में सबसे प्रमुख मुद्दा बाहुबली धनंजय सिंह की रिहाई है। धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से फौरी तौर पर बड़ी राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ आज तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अयोध्या के दौरे पर जाएंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी अभियान को धार देने के लिए गुजरात के बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे रैली। इनके अलावा इन मुद्दों पर भी देश की निगाहें रहेंगी…

Advertisement

  1. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज अयोध्या के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार दौरे पर जा रही हैं। वे रामलला के दर्शन करेंगी। आरती उतारेंगी। साथ ही कुबेर टीला जाकर शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे भगवान राम की नगरी में रहेंगी। अधिकांश समय राम मंदिर में व्यतीत होगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

Advertisement

  1. बाहुबली सांसद धनंजय सिंह आज होंगे रिहा

जौनपुर के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार को रिहाई हो सकती है। पूर्व सासंद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन उनकी जेल से रिहाई में लगातार देरी हो रही है। कुछ देर में बरेली सेंट्रल जेल से रिहा किया जा सकता है।

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी दिल्ली पुलिस के सामने होंगे पेश

गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो केस में आज तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी बुधवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगे। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर बुलाया था। साथ ही, सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी साथ लेकर आने के लिए कहा था। पुलिस की जांच का दायरा एक नहीं बल्कि कई राज्यों तक फैला है।

Advertisement

पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे रैली

Advertisement

आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में एक सप्ताह बाकी रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात में बनासकांठा और साबरकांठा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के अमेठी जाने की संभावना

अमेठी और रायबरेली की सीट पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने की संभावना है। उनके चुनाव लड़ने की भी घोषणा होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो