scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

हार के बाद भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे रवनीत सिंह बिट्टू, इंटरव्यू में बोले- कर्ज और मर्ज में दबे पंजाब को बाहर निकालूंगा

Modi Cabinet Minister Ravneet Singh Bittu: किसान आंदोलन को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हम उनको अपनी बात सही से समझा नहीं पाए।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 09, 2024 14:46 IST
हार के बाद भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे रवनीत सिंह बिट्टू  इंटरव्यू में बोले  कर्ज और मर्ज में दबे पंजाब को बाहर निकालूंगा
Modi Cabinet Minister Ravneet Singh Bittu: मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंदे रवनीत सिंह बिट्टू। (एक्सप्रेस फोटो)
Advertisement

New Modi Cabinet Minister Ravneet Singh Bittu: मोदी कैबिनेट में रवनीत सिंह बिट्टू का मंत्री बनना फाइनल हो चुका है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बिट्टू ने कांग्रेस और पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो तीन बार चुनाव जीते हैं, इस बार कुछ अंतर से हार गए। यह चुनाव में लगा रहता है।

Advertisement

बिट्टू की मां ने कहा, 'उनका बेटा हारकर भी जीत गया, क्योंकि अब वो मंत्री बनने वाला है। वो बेअंत सिंह का पोता है। बेअंत सिंह ने अपने खून-पसीने से पंजाब को सींचा है। बिट्टू पंजबा की खुशहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।'

Advertisement

किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बिट्टू ने कहा कि हम किसानों को अपनी बात सही से समझा नहीं पाए। मोदी-शाह ने कहा कि अब किसानों को घर-घर जाकर जानकारी देनी है कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए क्या उचित कदम उठाए।

रवनीत सिंह बिट्टू सिंह बिट्टू ने पंजाब में नशाखोरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब से इसको जड़ से खत्म करना है। यह मेरी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब को कर्ज और मर्ज में दबा दिया है। हमें पंजाब को इससे बाहर लाना है।

वहीं बिट्टू के परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि बिट्टू के केंद्र में मंत्री बनने से उन्हें बहुत खुशी है। वो मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करेंगे।

Advertisement

बता दें, पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रवनीत सिंह बिट्टू को 20942 मतों से हराया था। राजा वडिंग को कुल 322224 और बिट्टू को 301288 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के अशोक पराशर पप्पी को 237077, जबकि शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह ढिल्लों को 90220 वोट मिले थे।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू ने 2019 में लुधियाना सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। मार्च 2021 में बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था, जब मौजूदा कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। उन्होंने जुलाई 2021 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो