scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

क्या वाकई दिल्ली के मुंगेशपुर में था 52.9 डिग्री तापमान? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या बताया

Kiren Rijiju On Delhi Temperature: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मुंगेशपुर में तापमान एक एरर की वजह से इतना हुआ था।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | June 01, 2024 17:42 IST
क्या वाकई दिल्ली के मुंगेशपुर में था 52 9 डिग्री तापमान  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या बताया
दिल्ली में तापमान। (इमेज- फाइल फोटो)
Advertisement

Kiren Rijiju On Delhi Temperature: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के तीन दिन बाद लोगों में ज्यादा गर्मी की काफी चर्चा छेड़ दी थी। हालांकि, अब आईमडी ने शनिवार को साफ किया कि यह सेंसर की खराबी की वजह से हुआ था। वहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह एक एरर था।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि 29 मई को मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। इसके तुरंत बाद मौसम विभाग की टीम ने जांच की और 3 डिग्री सेल्सियस की गलती पाई गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर के दो केंद्रों की ओर से जारी किए गए तापमान के आंकड़ों में भी गड़बड़ी पाई गई है। हालांकि, अब इसे सुधार लिया गया है।

Advertisement

सेंसर की खराबी की वजह से तापमान में बढ़ोतरी

किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे सभी वैज्ञानिकों ने बहुत कड़ी मेहनत की थी। हम सभी मिलकर इस बात को तय कर रहे हैं कि आपको सबसे सटीक मौसम की जानकारी मिल सके। उसी दिन यानी 29 मई को दिल्ली में किसी भी मौसम केंद्र ने 50 डिग्री का आंकड़ा पार नहीं किया था। 30 मई को स्काईमेट ने अपने बुलेटिन में कहा कि 29 मई को सफदरजंग मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह तापमान पिछले 79 सालों में सबसे ज्यादा है और सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

उन्होंने आगे बताया कि यह पिछले दो दशकों में सबसे अधिक तापमान है। मई महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था।

मुंगेशपुर में दर्ज हुआ था इतना तापमान

देश की राजधानी दिल्‍ली के मौसम के इतिहास में बुधवार को जो कुछ हुआ वो इससे पहले कभी भी नहीं हुआ था था। मौसम विभाग दशकों से दिल्‍ली सहित देश के अन्‍य हिस्सों के तापमान पर नजर रखता आ रहा है। बुधवार को दिल्‍ली के मंगेशपुर इलाके में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लोगों से 45 से 50 डिग्री तक का तापान बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इस बात को सुनकर सभी हैरान हो गए। हालांकि, मौसम विभाग ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा था ऐसा सेंसर की खराबी की वजह से भी हो सकता है। आखिरकार अब आधिकारिक तौर पर यह साफ भी हो गया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो