scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai Hoarding Collapse: घाटकोपर होर्डिंग कांड का आरोपी भावेश भिंडे उदयपुर से गिरफ्तार, रेस्क्यू ऑपेरशन खत्म

Mumbai Hoarding Collapse: घाटकोपर होर्डिंग मामले के आरोपी भावेश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 17, 2024 08:12 IST
mumbai hoarding collapse  घाटकोपर होर्डिंग कांड का आरोपी भावेश भिंडे उदयपुर से गिरफ्तार  रेस्क्यू ऑपेरशन खत्म
भावेश भिंडे उदयपुर से गिरफ्तार। (इमेज- एएनआई)
Advertisement

Mumbai Hoarding Collapse: घाटकोपर होर्डिंग मामले के मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है। घाटकोपर में हादसे के बाद वह फरार हो गया। मुंबई पुलिस की 9 टीमें सात अलग-अलग राज्यों में उसकी तलाश में जुटी हुईं थी। आज सुबह मुंबई लाया गया जहां उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement

ईस्ट एक्सप्रेसवे पर घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के बगल में एगो मीडिया कंपनी द्वारा लगाया गया एक बड़ा होर्डिंग सोमवार को गिर गया। हादसे में 16 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। मौत के आरोप में एगो कंपनी के मालिक भावेश भिंडे समेत इस कंपनी के सभी निदेशकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ पंतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद भिंडे ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और बार-बार अपनी लोकेशन चेंज करता रहा।

Advertisement

उदयपुर के एक होटल से गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की 9 टीम को भावेश उदयपुर के एक होटल में मिला। एगो मीडिया कंपनी के मुंबई में कई होर्डिंग्स हैं। उसकी कंपनी के खिलाफ मुंबई नगर निगम अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। राजनीतिक नेताओं के करीबी भिड़े के खिलाफ जनवरी में मुलुंड पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भिड़े जमानत पर हैं और पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। भिंडे ने मुलुंड सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

अवैध होर्डिंग हटाने की कवायद शुरू

13 मई को होर्डिंग गिरने के बाद अब रेसक्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। इस हादसे से मुंबई के लोग काफी दहशत में हैं। शहर में रेलवे की जमीन से इतर 1025 छोटे-बड़े होर्डिंग हैं। बीएमसी ने सभी अवैध और ज्यादा बड़े होर्डिंग को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को भी उनकी जमीनों पर सभी अवैध होर्डिंग की तत्काल पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए नोटिस दिए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और मुंबई पुलिस को इस हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो