scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Modi Cabinet Minister List: नितिन गडकरी, अमित शाह और बाकी को मिले कौन से मंत्रालय? सामने आ गई लिस्ट

मोदी सरकार ने मंत्रियों का बंटवारा कर दिया है। पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, कई पुराने चेहरों को फिर वही बड़े मंत्रालय दिए गए हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: June 10, 2024 19:45 IST
modi cabinet minister list  नितिन गडकरी  अमित शाह और बाकी को मिले कौन से मंत्रालय  सामने आ गई लिस्ट
मोदी की नई टीम तैयार
Advertisement

मोदी सरकार ने मंत्रियों का बंटवारा कर दिया है। पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, कई पुराने चेहरों को फिर वही बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री बना दिया गया है, वही उनके साथ हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को सड़क परिवहन का ही राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। मनोहर लाल खट्टर को लेकर कहा गया है कि उन्हें ऊर्जा मंत्रालय सौंप दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को इस बार कृषि मंत्रालय दिया गया है।

Advertisement

रक्षा मंत्री एक बार फिर राजनाथ सिंह को ही बनाया गया है, इसी तरह वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण के पास ही रहने वाला है। जीतन राम मांझी को MSME मंत्री बना दिया गया है, शोभा करंदलाजे को MSME का ही राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है, पिछली बार यह अनुराग ठाकुर के पास था। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान अभी भी देश के शिक्षा मंत्री बने रहने वाले हैं। अमित शाह के पास भी गृह मंत्रालय रहने वाला है, वहां भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

Advertisement

बीजेपी की ही अन्नपूर्णना देवी को बाल और विकास मंत्रालय इस बार दिया गया है। पिछली सरकार में स्मृति ईरानी ने यह मंत्रालय संभाल रखा था, लेकिन इस बार अन्नपूर्णना देवी को यह बड़ा मौका दिया गया है। जेडीएस के कुमार स्वामी के पास भारी उद्योग मंत्रालय चला गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंप दिया गया है, मोदी के पहले कार्यकाल में भी उनके पास यह मिनिस्ट्री मौजूद थी।

इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है, उसने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री छिन गई है। जयंत सिन्हा को भी बड़ी भूमिका दी गई है, वे शिक्षा राज्य मंत्री बना दिए गए हैं, यानी कि धर्मेंद्र प्रधान के साथ उन्हें तालमेल बैठाकर चलना होगा। जेडीयू की तरफ से ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है, चिराग पासवान को खाद्य प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। मनसुख मंडाविया इस बार स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, उन्हें खेल मंत्रालय दिया गया है, साथ में श्रम मंत्रालय भी जिम्मेदारी भी वे देखने वाले हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो