होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CRPF पर उपद्रवियों ने बोला हमला, 2 जवान शहीद

Manupur Violence: मणिपुर के नारानसेना इलाके में आधी रात में लगातार कुकी उपद्रवियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोला, जिसमें दो की शहादत हो गई।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 08:20 IST
Manipur Violence: कुकी उपद्रवियों ने बोला हमला (सोर्स - PTI/File)
Advertisement

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां दो समुदायों, कुकी और मैतेई के बीच संघर्ष जारी है और बीती रात यहां उपद्रवियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को अपना निशाना बनाया, जिसके चलते सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ बटालियन पर ये हमले कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए थे।

इस हमले को लेकर मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार की देर रात से करीब दो बजे के बीत कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों की जान चली गई। ये दोनों जवान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में सीआरपीएफ की 128वीं बटालिया के थे।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक इससे पहले उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की थी। इसमें कुकी समुदाय के दो लोगों की जान गई थी।

चुनाव के दौरान भी हुई थी हिंसा

बता दें कि मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान के दौरान भी काफी हिंसा हुई थी। इसी वजह से चुनाव आयोग ने भीतरी मणिपुर सीट के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। यहां की दो लोकसभा सीटें हैं, लेकिन आयोग ने बाहरी मणिपुर सीट पर दो चरण में मतदान कराने का फैसला किया था। बता दें कि यहां पिछले एक साल से लगातार हिंसा हो रही है और अब उग्रवादियों ने सैनिकों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है।

इस बीच मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रदीप कुमार झा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बाहरी मणिपुर में अधिक मतदान और हिंसा की न्यूनतम घटनाओं का जिक्र किया था।

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लगभग एक घंटे पहले हमें मिली आखिरी रिपोर्ट तक, मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत के बीच था और कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं थी।

Advertisement
Tags :
crpfmanipur
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।