होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'2014 में आने वालों को हम इस बार ढोल-नगाड़ों के साथ...', अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वाले हर जगह जाकर हमपर गलत आरोप लगाते हैं लेकिन इसबार जनता इन्हें विदा कर देगी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: April 29, 2024 15:32 IST
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (PHOTO SOURCE: @samajwadiparty)
Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वाले हर जगह जाकर हमपर गलत आरोप लगाते हैं, हमारी बुराई करते हैं लेकिन इस बार हमने तय कर लिया है कि हम इनकी बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे।

2014 में बीजेपी वाले आए थे और चले जाएंगे- अखिलेश

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "ये 2014 में आए थे और चले जाएंगे। 2024 में उन्होंने बहुत अन्याय किया है और कई लोगों को परेशान किया है और कई लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। सपा के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। सिर्फ सपा वालों पर नहीं बल्कि आम जनता पर भी झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के एटा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "इन बीजेपी वालों का हर वादा झूठा निकला है। ये वही भारतीय जनाता पार्टी के लोग हैं जो 10 साल बाद फिर से वोट मांगने आए हैं जिन्होंने कभी कहा था कि हम किसान की आय दोगुनी कर देंगे। 2024 का चुनाव संविधान मंथन का है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं, वहीं INDIA गठबंधन और समाजवादी लोग वो हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं।"

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "विरोधियों को समझ नहीं आ रहा है और उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं। बीजेपी भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है, इनके साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है जो आरक्षण खत्म करना चाहता था। अब वोट चाहिए तो कह रहे आरक्षण खत्म नहीं होगा। मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा?"

अखिलेश यादव ने अग्निवीर का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "एटा, मैनपुरी वो जिले हैं, जहां से सबसे अधिक लोग फौज में काम करते हैं। बीजेपी के लोगों ने सर्वे कराया और उनका आर्थिक स्तर गिराने के लिए पक्की नौकरी हटा दिया और अग्निवीर ला दिया।"

Advertisement
Tags :
Akhilesh YadavBJPलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।