होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Lok Sabha Speaker: विपक्ष के लोकसभा स्पीकर उम्मीदवार बनाए जाने के बाद के.सुरेश का पहला बयान

विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष की ओर से आम सहमति से स्पीकर का निर्विरोध निर्वाचित का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने लोकसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए उनकी मांग को नहीं स्वीकारा।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 25, 2024 14:35 IST
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार कांग्रेस नेता के. सुरेश। (फोटो-सोशल मीडिया)
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सभी दलों में सहमति नहीं बन पाने की वजह से विपक्ष ने सत्ता पक्ष के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार दिया है। विपक्ष से कांग्रेस नेता के. सुरेश उम्मीदवार हैं। अपना नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा, "लोकसभा में एक परंपरा है… अध्यक्ष सत्तारूढ़ दल का होगा और उपाध्यक्ष विपक्ष का होगा। उन्होंने लोकसभा के पिछले दो कार्यकालों में हमें यह कहकर नकार दिया कि आप मान्यता प्राप्त विपक्ष नहीं हैं। अब हम मान्यता प्राप्त विपक्ष हैं। उपाध्यक्ष का पद हमारा अधिकार है, लेकिन वे हमें देने को तैयार नहीं हैं। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने नहीं दिया और इसीलिए हमने (अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन) दाखिल किया।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सुरेश हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मावेलिक्कारा सीट से 8वीं बार जीत हासिल की है। वह केरल में कांग्रेस के एक दलित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।

Advertisement

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष की ओर से ऐलान किया कि सत्ता पक्ष ने विपक्ष की मांगे नहीं मानी, इसलिए के. सुरेश को लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा गया है। के. सुरेश ने सत्ता पक्ष की ओर से स्पीकर पद के लिए दोबारा उम्मीदवार बनाए गये ओम बिरला के खिलाफ अपना नामांकन किया।

Advertisement

विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष की ओर से आम सहमति से स्पीकर का निर्विरोध निर्वाचित का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने लोकसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए उनकी मांग को नहीं स्वीकारा। ऐसे में विपक्षी नेताओं ने सर्वसम्मति से के. सुरेश का नामांकन करा दिया। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आजाद भारत में कभी चुनाव नहीं हुआ। यह हमेशा से आम सहमति से निर्वाचित होते रहे हैं। अगर दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक ने अपना नाम वापस नहीं लिया तो 26 जून बुधवार को मतदान कराया जाएगा।

Advertisement
Tags :
BJPKeerthy SureshOm Birlaopposition alliancespeaker lok sabha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement