होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Himachal Politics: लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल में तीन विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव, सुक्खू के लिए बड़ी चुनौती

लोकसभा की चार सीटों के साथ साथ उन छह कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्रों में भी उपचुनाव हुए जिन्होंने भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग करके कांग्रेस के उम्मीदवार को हरा दिया था। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने इन सभी छह कांग्रेसी विधायकों, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, को अयोग्य करार दे दिया था।
Written by: बीरबल शर्मा
नई दिल्ली | Updated: June 19, 2024 06:34 IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू
Advertisement

Himachal Pradesh News: अभी लोकसभा के आम चुनावों की अस्सी दिन चली लंबी प्रक्रिया से सरकारी मशीनरी व राजनीतिक दल पूरी तरह निपटे भी नहीं थे कि प्रदेश में तीन और विधानसभा सीटों की रणभेरी बज गई। राज्यसभा की सीट के लिए हुए उपचुनाव में हुई क्रास वोटिंग का जो राजनीतिक हंगामा फरवरी महीने में हुआ था उसका असर अभी भी जारी हैं।

लोकसभा की चार सीटों के साथ साथ उन छह कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्रों में भी उपचुनाव हुए जिन्होंने भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग करके कांग्रेस के उम्मीदवार को हरा दिया था। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने इन सभी छह कांग्रेसी विधायकों, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, को अयोग्य करार दे दिया था। इन छह विधायकों में से दो बड़सर से इंद्रदत लखनपाल व धर्मशाला से सुधीर शर्मा ही भाजपा के टिकट पर जीत कर फिर से विधानसभा में पहुंच गए जबकि लाहुल स्पीति से रवि ठाकुर, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो व सुजानपुर से राजेंद्र राणा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए हार गए।

Advertisement

दूसरी ओर प्रदेश विधानसभा में जो तीन निर्दलीय विधायक देहरा से होशियार सिंह राणा, नालागढ़ से के एल ठाकुर व हमीरपुर आशीष शर्मा थे, इनके इस्तीफों पर विधानसभा अध्यक्ष ने तब फैसला दिया जब लोकसभा व छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो गया। ऐसे में अब ये तीन सीटें फिर से खाली हो गई, जिन पर अब 10 जुलाई को मतदान होना है।

निर्दलीय अब बीजेपी के टिकट पर ठोक रहे ताल

भारतीय जनता पार्टी ने तो इन तीनों ही निर्दलीय रहे विधायकों को अपना उम्मीदवार बना दिया है जबकि कांग्रेस नालागढ़ व हमीरपुर से 2022 में रहे उम्मीदवारों हरदीप सिंह बाबा व डा पुष्पेंद्र वर्मा पर ही दांव खेला है। देहरा से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश एक बार फिर से चुनावी रंग में है। एक बार फिर से भाजपा व कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं।

Advertisement

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सभी चारों सीटों पर हार मिली मगर उसके लिए हल्की राहत यह रही कि कुछ समय पहले उसके अपने ही विधायक रहे छह उम्मीदवारों के सामने नए चेहरे उतारने पड़े और इन पर चार में उसे जीत मिल गई। वर्तमान में 68 विधानसभा सीटों में से तीन खाली हैं जबकि 65 की संख्या में इस वक्त कांग्रेस के 38 व भाजपा के 27 विधायक हैं। अब तीन सीटों पर जंग शुरू हो चुकी है। कांग्रेस अपने आंकड़े को 41 तक ले जाना चाहती है जबकि भाजपा 30 का आंकड़ा छूना चाहती है। यदि तीनों ही सीटें भाजपा भी ले जाए तो भी अंकगणित के हिसाब से प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को कोई खतरा नहीं है मगर उनके लिए तीनों सीटें जीत कर अपना आंकड़ा पहले के 40 से बढ़ा कर 41 करने की बड़ी चुनौती है।

तीनों ही सीटों पर जहां उपचुनाव हो रहे हैं उन पर कांग्रेस पिछले कई चुनावों से हारती आ रही है। ऐसे में यदि वह भाजपा से कोई भी सीट छीन लेती है तो यह उसके लिए बड़ी जीत मानी जाएगी। देहरा में 15 साल से कांग्रेस नहीं जीती, यही कारण है कि यहां से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है और आतंरिक गुटबाजी को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। दोनों ही दल स्थानीय कारणों से अंदरूनी फूट का शिकार हैं ऐसे में इन तीन उपचुनावों की नतीजों को लेकर भी अब काफी दिलचस्पी बन गई है।

Advertisement
Tags :
jansatta epaper
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement