scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के AIIMS में किया गया भर्ती

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 00:24 IST
लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत  दिल्ली के aiims में किया गया भर्ती
आ़डवाणी को अस्पताल में किया गया भर्ती
Advertisement

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में है और उनका इलाज जारी है। पिछले कई महीनों से आडवाणी की तबीयत खराब चल रही थी, बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई समस्यों का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि बुधवार को रात को उनकी सेहत में ज्यादा गिरावट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

Advertisement

आडवाणी को क्या हुआ है?

वैसे तो आडवाणी का समय-समय पर हेल्थ चेक अप होता रहता है, लेकिन इस बार शाम को उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हुआ और उसी वजह से तुरंत एम्ल ले जाया गया। इस समय बीजेपी नेता को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट में रखा गया है, यह विभाग बुजुर्गों की बीमारियों का ही ध्यान रखता है। अभी तक आडवाणी की सेहत को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, कहा जा रहा है कि अभी वे स्थिर हैं।

Advertisement

इसी साल मिला भारत रत्न

जानकारी के लिए बता दें कि आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान पीएम मोदी ने किया था। तब पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा था–मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

आडवाणी की सियासी यात्रा

वैसे 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था। इसके अलावा भी उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में कई सम्मान मिल चुके हैं। उनकी पहचान एक विनम्र नेता की रही है जिनके रिश्ते सभी के साथ अच्छे रहे। उनके राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने बीजेपी को शुरू से खड़ा करने का काम किया था। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर उन्होंने बीजेपी को राष्ट्रीय पार्टी का तमगा दिलवाया था।

Advertisement

आडवाणी तीन बार बीजेपी अध्यक्ष पद पर भी रहे, इसके अलावा वे सात बार लोकसभा सांसद और तीन बार राज्यसभा सांसद भी चुने गए। 50 साल से भी ज्यादा लंबी राजनीतिक यात्रा में उन्होंने अपने विचारों से अलग पहचान बनाई।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो