होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, नदी की बाढ़ में एक JCO समेत 5 जवान डूबे, रक्षामंत्री ने जताई संवेदना

अधिकारियों का कहना है कि टी-72 टैंक पर सवार सैनिक अचानक आई बाढ़ में डूब गए थे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 29, 2024 12:21 IST
लद्दाख में एलएसी के पास अचानक आई बाढ़ में कई भारतीय सैनिक बह गए। (प्रतीकात्मक फोटो)
Advertisement

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करने समय अचानक जलस्तर बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गये। शहीद जवानों में एक जेसीओ भी शामिल हैं। रक्षा विभाग के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ जवानों के शव बाहर निकाल लिए गये हैं। घटना शनिवार को तड़के हुई।

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शनिवार तड़के लद्दाख के न्योमा-चुशुल इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अचानक आई बाढ़ के कारण टैंक के डूबने से पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि हादसा लेह से 148 किलोमीटर दूर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे हुई। हादसे में टी-72 टैंक पर सवार सैनिक डूब गए।

Advertisement

घटना पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।"

Advertisement
Advertisement
Tags :
ArmyLaddakh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement