होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Lok Sabha Chunav 2024: हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर बताया क्यों चाहिए 400 सीटें, इस बार दिया ये बड़ा कारण

असम के सीएम ने कहा पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरूरत है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | May 16, 2024 09:26 IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2024: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले BJP के फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में कहा कि भारत के संविधान के अनुसार पूरा का पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है। पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाने की जिम्मेदारी भी भारतीय जनता पार्टी की है। इसको पूरा करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए।

असम के सीएम ने कहा पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने के लिए हमें 400 से ज्यादा सीटों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा सरमा ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसे संस्थानों को मजबूत करने के महत्व पर भी काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हमें 400 सीटों का जनादेश दिया जाए।

Advertisement

कांग्रेस पर लगाया हिंदूओं की भावनाओं को दबाने का आरोप

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में कुल 16 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि आगे चलकर नवंबर के महीने में हम झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। सीएम ने कहा कि झाखंड और केंद्र में बीजेपी की सरकार से राज्य में विकास के कार्य तेजी से होंगे। बाद में राज्य की राजधानी रांची में भाजपा नेता ने कांग्रेस पर हिंदू भावनाओं को दबाने का भी आरोप लगाया। सरमा ने कहा कि कई सालों के बाद देश में हिंदू जागा है और पूरे भारत में इस मोदी सुनामी के बीच उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

सरमा ने घुसपैठ को रोकने पर जोर दिया

सरमा ने दावा किया कि औरंगजेब और बाबर द्वारा भारत पर किए गए जुल्मों को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ कम कर दिया गया है। सरमा ने झारखंड में घुसपैठ रोकने की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो 20 साल में मूल निवासी ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे और बांग्लादेश से आए घुसपैठिये मूल नागरिक बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल ने कांग्रेस शासन के दौरान घुसपैठ पर रोक नहीं लगाकर बहुत बड़ी गलती की।

Advertisement

असम के सीएम ने दावा किया कि घुसपैठियों ने असम के 12 जिलों में जमीन पर कब्जा कर लिया है और झारखंड में उन्होंने स्थानीय आदिवासी महिलाओं से शादी करके इसकी शुरुआत कर दी है।सरमा ने यह भी कहा कि कश्मीर में उम्मीदवार नहीं उतारकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करना चाहती है और मुस्लिम आरक्षण को रोकने के लिए 400 सीटों की जरूरत है।

Advertisement
Tags :
Himanta Biswa SarmaLok sabhaलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement