होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

कातिल गर्मी! यूपी में 164, बिहार में 73 लोगों की मौत, कहां कितना कहर मचा रही हीटवेव

आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस बार गर्मी काफी जानलेवा साबित हो रही है। बात चाहे देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की हो या फिर बिहार की, ओडिशा देखा जाए या फिर झारखंड, हर जगह लोग इस गर्मी की वजह से मर रहे हैं
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: May 31, 2024 10:15 IST
गर्मी बन गई जानलेवा
Advertisement

देश में इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर दिख रही है, इतनी तगड़ी हीटवेव है कि लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। पूरा उत्तर भारत भीषण हीटवेव से जूझ रहा है, पहाड़ों पर भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। आलम यह है कि इस बार की गर्मी अब सिर्फ पसीना नहीं बहा रही है बल्कि लोगों की जान भी ले रही है, इसी वजह से हर कोई इसे कातिल गर्मी कहकर संबोधित कर रहा है।

हाय गर्मी नहीं कातिल गर्मी!

आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस बार गर्मी काफी जानलेवा साबित हो रही है। बात चाहे देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की हो या फिर बिहार की, ओडिशा देखा जाए या फिर झारखंड, हर जगह लोग इस गर्मी की वजह से मर रहे हैं, हीटस्ट्रोक होना आम हो गया है। इस टेबल के जरिए जानिए हीटवेव से अलग-अलग राज्यों में कितनी मौतें हो चुकी हैं-

Advertisement

राज्यमौत
उत्तर प्रदेश164
बिहार 73
दिल्ली 1
राजस्थान 5
झारखंड 7
ओडिशा 10
आंध्र प्रदेश 2
महाराष्ट्र 12

हीटस्ट्रोक के कितने मामले?

अब वैसे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने भी गर्मी और उससे होने वाली मौतों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए हैं। उन आंकड़ों के मुताबिक एक मार्च से अभी तक देश में 60 से ज्यादा लोगों की मौत गर्मी की वजह से हुई है। यहां भी ज्यादातर केस में मौत का कारण हीटस्ट्रोक बताया गया है, कई ऐसे भी मामले हैं जहां संदिग्ध कारण हीटवेव है। इस समय देश में 16 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केस चल रहे हैं, आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ भी सकता है।

तपती गर्मी के बीच क्या गुड न्यूज?

अभी के लिए मौसम विभाग से गुड न्यूज यह मिल रही है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश देखने को मिलेगी और हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भी बरसात के आसार हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में तो अभी से ही बारिश शुरू हो चुकी है, केरल में भी समय रहते मॉनसून ने अपनी दस्तक दी है। अब ये खबर इसलिए ज्यादा बड़ी बन जाती है क्योंकि इस समय धरती तप रही है, पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में चल रहा है।

हैरानी की बात यह है कि दिल्ली के एक इलाके में रिकॉर्ड 52.9 डिग्री तापमान जा चुका है। यह अलग बात है कि उस तापमान की वास्तविकता को लेकर विवाद चल रहा है, इसी वजह से सरकार ने भी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisement
Tags :
heatHeatwave
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement