scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

उत्तर-पश्चिम भारत के छह राज्यों में लू बरपाएगी कहर, रेड अलर्ट जारी

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को राज्य में लू से आमजन एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित दिया है।
Written by: जनसत्ता | Edited By: Bishwa Nath Jha
नई दिल्ली | Updated: May 26, 2024 12:17 IST
उत्तर पश्चिम भारत के छह राज्यों में लू बरपाएगी कहर  रेड अलर्ट जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो -(सोशल मीडिया)।
Advertisement

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी नित नए कीर्तिमान बना रही है। शनिवार को राजस्थान के कई हिस्से, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम के कुछ इलाकों, जम्मू कश्मीर व मध्य प्रदेश में कई जगहों पर साधारण लू से लेकर भीषण लू तक चली। हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी लू की स्थिति हो सकती है। इन राज्यों के लिए लाल चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के फलौदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले पांच मई 2016 में यहां पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। राजस्थान में यह छठा मौका है जबकि पारा 50 डिग्री या इससे ऊपर गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर नारंगी चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि देश के उत्तर-पश्चिम हिस्सों मध्य भारत और पूर्वी इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

Advertisement

Also Read

चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, एयर इंडिया ने 300 से अधिक उड़ाने की रद्द, इन राज्यों में बरपाएगा कहर

मैदान से लेकर पहाड़ी इलाके तक लू की चपेट में हैं। राजस्थान के कई हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात में भीषण से लू चल रही है। राजस्थान के फलोदी (पश्चिमी राजस्थान) में इस 50 डिग्री तापमान रहा और अगले पांच दिन तक लू का कहर जारी रहने की संभावना है। इससे पहले चुरू में एक जून 2019 में पारा 50.8 डिग्री पहुंचा था। अलवर में 10 मई 1956 मे पारा 50.6 डिग्री और धौलपुर में तीन जून 1995 और श्रीगंगानगर में 14 जून 1934 को पारा 50 डिग्री पहुंचा था।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राज्य में फलौदी 50 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को राज्य में लू से आमजन एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। राज्य में जारी लू तथा उष्ण रात्रि का दौर आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली सहित कई इलाकों में तापमान सामान्य से दो से पांच या सात डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हिमाचल व जम्मू-कश्मीर सहित असम व अन्य हिमालयी राज्यों में भी लू चली।

Advertisement

वहीं अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। खाड़ी में बना चक्रवाती दवाओं का क्षेत्र उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है जो उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान रेमल (रे-मल के रूप में उच्चारित) में तब्दील हो गया है। यह 26 मई को यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल कर और तेज हो सकता है।

एक गंभीर चक्रवात के रूप में सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट को पार कर सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, ओड़ीशा, तेलंगाना, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार में हल्की बारिश हुई। विभाग का अनुमान है कि गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 26 से 27 मई के बीच पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब हो सकती है समुद्र में ऊंची लहरें हो सकती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो