होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर का सरेंडर, बाबा से की थी फोन पर लंबी बात

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: July 06, 2024 00:40 IST
हाथरस हादसा
Advertisement

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर यूपी पुलिस ने एक लाख का इनाम लगा रखा था, कई दिनों से उसकी तलाश जारी थी। अब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और देव प्रकाश अरेस्ट हो गया है। यह अलग बात है कि भोले बाबा अभी तक फरार चल रहा है, उसके कई ठिकानों पर पुलिस गई है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।

कहां से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी?

बताया जा रहा है कि आरोपी देव प्रकाश ने दिल्ली में सरेंडर किया है। असल में दिल्ली के नजफगढ़ में उसकी लोकेशन मिली थी, जैसे ही यूपी पुलिस वहां पहुंची, उसने खुद ही सामने से सरेंडर कर दिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभी के लिए पुलिस मधुकर से पूछताछ करने वाली है, उससे कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे, माना जा रहा है कि बाबा की लोकेशन को लेकर भी उसी से पूछताछ होने वाली है।

Advertisement

अब तक कितनी गिरफ्तारी हुईं?

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे के बाद से अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब मधुकर की गिरफ्तारी के बाद यह आंकड़ा 7 पहुंच गया है। मधुकर की गिरफ्तारी इसलिए मायने रखती है क्योंकि यह बाबा का खास आदमी था। बड़ी बात यह है कि हादसे के बाद बाबा ने सबसे पहले मधुकर से ही बात की थी। उसके बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। इस समय तो मधुकर का परिवार भी पुलिस रडार से बाहर है।

Advertisement

हादसा कैसे हुआ था?

इस हादसे की बात करें तो इसमें 121 लोगों की दर्दनाक मौत हुई, यहां भी ज्यादा महिलाओं ने जान गंवाई। माना जा रहा है कि बाबा के पैरों की धूल को छूने के लिए लोगों ने सत्संग के दौरान भगदड़ मचा दी थी। उस वजह से ही लोग एक के ऊपर एक गिरे और देखते ही देखते लाशों का ढेर बिछ गया। इस हादसे में अभी के लिए प्रशसन से लेकर आयोजकों की लापरवाही सामने आ रही है।

हादसे पर होती राजनीति

वैसे इस मामले में अभी के लिए राजनीति भी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अलीगढ़ में इस हादसे के कुछ पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन परिवारों को राहुल की तरफ से आश्वासन दिया गया कि वे पार्टी के माध्यम से पूरी ताकत के साथ मदद करने वाले हैं। राहुल ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे सदन में इस मुद्दे को जरूर उठाएंगे। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि इस प्रकार का हादसा होना प्रशासन की विफलता को दिखाता है।

Advertisement
Tags :
hathras case
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement