scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

गोवा में क्या चल रहा है? कांग्रेस से BJP में आए नेता ने दिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा, अब इस MLA को बनाया जाएगा मंत्री

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि नीलेश कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकृति के लिए राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को भेज दिया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: November 19, 2023 16:49 IST
गोवा में क्या चल रहा है  कांग्रेस से bjp में आए नेता ने दिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा  अब इस mla को बनाया जाएगा मंत्री
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
Advertisement

गोवा में एक मंत्री ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी विधायक एलेक्सो सिकेरा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री नीलेश कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। एलेक्सो सिकेरा उन आठ विधायकों में से हैं, जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि नीलेश कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकृति के लिए राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को भेज दिया गया है।

Advertisement

प्रमोद सावंत ने कहा, "नीलेश कैब्राल को पद छोड़ने के लिए कहना पार्टी का निर्णय था ताकि मंत्रिमंडल में एक और विधायक को शामिल किया जाने की जगह बन सके।" मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि विधायक एलेक्सो सिकेरा को रविवार शाम सात बजे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। भाजपा विधायक कैब्राल कर्चोरेम विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वह प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी और कानून और न्यायपालिका विभागों का प्रभार संभाल रहे थे।

फिलहाल इस मामले पर कैब्राल ने कोई टिप्पणी नहीं की है। राजभवन के सूत्रों ने पुष्टि की कि रविवार शाम सात बजे मंत्रिमंडल में नए मंत्री को शामिल किया जाएगा। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से आये संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यपाल राज्य से बाहर हैं और वह आज दोपहर लौटेंगे। हम शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हैं। बीजेपी विधायक सिकेरा ने भी पुष्टि की कि उन्हें आज दिन में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

गोवा में 28 मार्च 2022 को प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ आठ मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य हुआ था और इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो