scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, जहरीले धुंए से लोग परेशान, बीजेपी ने AAP को घेरा

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर लैंडफिल में लगी भीषण आग से निकल रहे धुएं से आस-पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 22, 2024 12:10 IST
दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग  जहरीले धुंए से लोग परेशान  बीजेपी ने aap को घेरा
गाजीपुर लैंडफिल साइट। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Ghazipur Landfill Fire: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। तो वहीं फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। रविवार देर शाम लगी इस आग ने धीरे-धीरे उग्र रूप धारण कर लिया। इस आग की घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है।

Advertisement

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में भीषण आग लग गई है। हवा में जहरीला धुआं तैर रहा है। धोखेबाज अरविंद केजरीवाल ने इसी गाजीपुर लैंडफिल की फोटो दिखाकर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ा। यह धुआं केजरीवाल के झूठ की तरह ही जहरीला है और अंतहीन है।

Advertisement

बीजेपी ने आप पर बोला हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनावों से पहले पिछले साल 31 दिसंबर तक इस लैंडफिल साइट को खाली करने का वादा किया था। हालांकि, बीजेपी ने आरोप लगाया कि लैंडफिल की ऊंचाई बढ़ गई है। 2019 में गाजीपुर लैंडफिल की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी। गौरतलब है कि दिल्ली के कचरे का एक बड़ा हिस्सा एमसीडी के द्वारा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर डाला जाता है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे लैंडफिल साइट

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मयूर विहार और कोंडली के आस-पास के इलाकों में लोगों का जीवन नरक बन गया है। मैं भी मयूर विहार में रहता हूं, मैं इसे समझता हूं। जब नगर निगम चुनाव हो रहे थे, तो AAP और अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल को हटा देंगे। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच होनी चाहिए। कारण प्राकृतिक हैं, इसके पीछे भ्रष्टाचार है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। AAP प्रमुख और पार्टी डायलिसिस पर है। यहां 25 मशीनें तैनात की जानी चाहिए थीं, लेकिन इनमें से आधी मशीनें काम नहीं कर रही हैं। क्या अरविंद केजरीवाल जिम्मेदारी लेंगे? इसका जिम्मेदार कौन? अरविंद केजरीवाल। जिस दिन दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी, एक साल के अंदर दिल्ली के तीनों लैंडफिल हटा दिए जाएंगे।

Advertisement

आतिशी बोलीं- आग लगने के कारणों की होगी जांच

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग के बारे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि डिप्टी मेयर मौके पर मौजूद हैं और मेयर शैली ओबेरॉय आज सुबह साइट पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह आग कैसे लगी इसकी कारणों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई और चौड़ाई लगातार कम हो रही है। लेकिन बीजेपी ने दिल्ली में जो गंदगी फैलाई है उसे साफ करने में आप सरकार को कुछ समय लगेगा

Advertisement

एमसीडी मेयर शेली ओबेरॉय ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। सभी वरिष्ठ अधिकारी साइट पर हैं। मैं दिल्ली में नहीं हूं और डिप्टी मेयर कामकाज देख रहे हैं। एमसीडी के अधिकारी और दमकल गाड़ियां जल्द ही आग पर काबू पा लेंगी। गर्मी के मौसम में बढ़ती गर्मी और लैंडफिल साइटों पर पैदा होने वाली गैसों के कारण दिल्ली के प्रमुख डंपिंग ग्राउंड में आग लगना कोई नई बात नहीं है।

लोगों को हो रही परेशानी

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हम 1990 के दशक से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। हम मधुमेह, बीपी, थायराइड और आंखों में जलन से जूझ रहे हैं। यहां तक ​​कि छोटे बच्चे भी इससे पीड़ित है। हमें आखों में जलन हो रही है। हम इस संकट से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। हमारी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, चाहे दिल्ली सरकार हो या केंद्र सरकार। इलाके की एक स्कूली छात्रा का कहना है कि हमारे गले में जलन हो रही थी और धुएं के कारण हमें खांसी हो रही थी। इस आग के कारण प्रदूषण हुआ। हर कोई इससे पीड़ित है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो