scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Ghatkopar Hoarding Crash: अमेरिका में बेटा कर रहा था इंतजार, होर्डिंग गिरने से हो गई माता-पिता की मौत, फोन कॉल से मिली आखिरी लोकेशन

13 मई को शाम 4.30 बजे के आसपास दंपति अपने घर मध्य प्रदेश जा रहे थे और वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुके थे।
Written by: ईएनएस | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: May 17, 2024 13:15 IST
ghatkopar hoarding crash  अमेरिका में बेटा कर रहा था इंतजार  होर्डिंग गिरने से हो गई माता पिता की मौत  फोन कॉल से मिली आखिरी लोकेशन
होर्डिंग गिरने से पति पत्नी की हुई मौत (Express Special Arrangement Photo)
Advertisement

Siddhant Konduskar, Sagar Rajput

Advertisement

महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर एरिया में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। इस होर्डिंग का माप 120 फीट x 120 था और यह छेदा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बिना अनुमति के लगाया गया था। इस बीच एक दंपति की भी इस हादसे में मौत हुई है और उनका शव बड़ी मुश्किल से खोजा गया।

Advertisement

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका था दंपति

13 मई को शाम 4.30 बजे के आसपास दंपति अपने घर मध्य प्रदेश जा रहे थे और वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुके थे। हालांकि तेज़ हवाओं के आने के बाद दंपति की कार पर 250 टन का होर्डिंग गिर गया। बुधवार देर रात (लगभग 50 घंटे बाद) दंपति की पहचान 60 वर्षीय सेवानिवृत्त एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) महाप्रबंधक मनोज चंसोरिया और उनकी 59 वर्षीय पत्नी अनीता के रूप में हुई और उनके शव भी कार से बरामद किए गए। उनकी मृत्यु का समय और कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मनोज चंसोरिया सहकर्मियों के अनुसार पति-पत्नी अपने वीज़ा से संबंधित कागजी कार्रवाई के लिए मुंबई में थे ताकि वे अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश से मिल सकें। अधिकारियों ने कहा कि दंपति का बेटा गुरुवार दोपहर तक उन तक नहीं पहुंच पाया है। मनोज चंसोरिया के एक पूर्व सहकर्मी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "उनका बेटा 13 मई को शाम 5 बजे से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। मनोज तक पहुंचने में असमर्थ और अनीता के फोन न उठने के कारण उन्होंने मदद के लिए अपने पिता के सहयोगियों से संपर्क किया।"

फोन की लोकेशन से मिला दंपति

सहकर्मी ने कहा, "चंसोरिया अपनी रिटायरमेंट से पहले लगभग एक साल तक मुंबई में तैनात रहे थे। उनके बेटे के कहने के बाद चंसोरिया का पता लगाने के लिए हमने मुंबई पुलिस से सहायता मांगी। मोबाइल नेटवर्क डेटा की मदद से पुलिस ने उनकी आखिरी लोकेशन ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से सटे घाटकोपर में ढूंढी। जैसे ही उन्हें उनकी आखिरी लोकेशन के बारे में पता चला, सहकर्मी और उनके दोस्त घाटकोपर में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। घंटों इंतजार के बाद बुधवार दोपहर को उनके शव उनकी कार के अंदर मिले, जो गर्डर के नीचे फंसी हुई थी।

Advertisement

एक पारिवारिक मित्र ने कहा, "मनोज चंसोरिया बीते 31 मार्च को ही रिटायर हुए हैं और उनका परिवार अभिनेता कार्तिक आर्यन से भी संबंध रखता है। जैसे ही मनोज चंसोरिया के बेटे को पता चला, वह तुरंत अमेरिका से चल दिया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सहार के एक श्मशान में किया गया।"

मनोज चंसोरिया 1996 में एक वरिष्ठ मैनेजर के रूप में एयरपोर्ट अथॉरिटी में शामिल हुए। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने महाप्रबंधक के रूप में नई दिल्ली, इंदौर और अमृतसर में हवाईअड्डा निदेशक के रूप में काम किया। अप्रैल 2023 में वह हवाई यातायात प्रबंधन के महाप्रबंधक के रूप में मुंबई आए थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो