scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

केजरीवाल से गठबंधन कांग्रेस के लिए बना गले की फांस, पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया इस्तीफा

हाल ही में दिल्ली कांग्रेस रहे अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। कि आज फिर पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 01, 2024 10:53 IST
केजरीवाल से गठबंधन कांग्रेस के लिए बना गले की फांस  पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया इस्तीफा
Delhi Congress: लवली के बाद दो पूर्व विधायकों ने भी दिया इस्तीफा
Advertisement

दिल्ली कांग्रेस में चल रहा सियासी उठापटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी हाल में ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया था कि आज फिर पार्टी के दो पूर्व विधायकों नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

एक तरफ जहां मौजूदा सत्तारूढ़ बीजेपी अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वहीं दिल्ली कांग्रेस अभी आपस में तालमेल बैठाने में नाकाम दिख रही है। पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से गठबंधन और सही उम्मीदवार का चयन न होने की वजह से इस्तीफा दिया है। दोनों पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है।

Advertisement

आप के शीर्ष नेता जेल में

पार्टी के दोनों पूर्व विधायकों ने अपने लेटर में लिखा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद अपमानजनक है। आप के 3 बड़े नेता अभी जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन पहले ही शराब घोटले को लेकर जेल में हैं। जबकि आप पर दिल्ली जल बोर्ड घोटाले जैसे कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में आप के साथ गठबंधन करके कांग्रेस का कार्यकर्ता बेहद दुखी है।

कन्हैया कुमार और उदित राज की उम्मीदवारी को लेकर भी थी नाराजगी

Advertisement

बीते दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंदर सिंह लवली ने इस बात को कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। लवली ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया था कि कांग्रेस का गठबंधन सही नहीं है। इसके लिए वो प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को कई बार बता चुके थे। जबकि पार्टी द्वारा बनाए गए उम्मीदवारों को लेकर भी नाराजगी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने नार्थ-ईस्ट सीट से कन्हैया कुमार और पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से उदित राज को अपना उम्मीदावर बनाया है। इससे पहले शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी इस्तीफा दिया था।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर गठबंधन हुआ है। जिसमें कांग्रेस के खाते में नार्थ-ईस्ट दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीटें आई थी। जबकि बाकी की बची 4 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो