होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Weather Today, 31st May: तपती गर्मी के बीच दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर, हो सकती है बारिश; जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) 31st May: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: May 31, 2024 11:32 IST
दिल्ली में हो सकती है बारिश (Express Photo)
Advertisement

Weather Forecast Today, 31st May: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं शुक्रवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली के मुनगेश्पुर में 52.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा कई इलाकों में पारा रोजाना 45 डिग्री के पार जा रहा है।

दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बूंदाबादी और बारिश हो सकती है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी येलो अलर्ट जारी रहेगा।

Advertisement

राजस्थान में भी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 1 जून से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 1 जून से लोगों को राहत मिल सकती है। गुरुवार को राजस्थान के गंगानगर में 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement

जानें झारखंड और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड और बिहार में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में 1 जून से उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के लिए कोई राहत भरी खबर नहीं है। बिहार में आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी जारी रहेगी।

देश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

वहीं शुक्रवार को केरल, अंडमान और निकोबार दीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement
Tags :
Delhiweatherweather forecast
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement