होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी से पलटा मौसम, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली में सुबह तेज धूप थी लेकिन अब अचानक मौसम बदल गया है। धूल भरी आंधी के बाद IMD ने अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान जताया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 10, 2024 23:03 IST
IMD ने लगाया शनि-रविवार को बारिश का अनुमान (सोर्स - ANI/File)
Advertisement

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ले ली है। आजनक धूल भरी आंधी के चलते लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक कई जगह पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे लंबा जाम लग गया। इतना ही नहीं, कई इलाकों में बिजली कटने की भी शिकायत सामने आईं। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को धूलभरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। अनुमान यह है कि हल्की बारिश होने के चलते लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

क्या है IMD का अनुमान?

IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Advertisement

शुक्रवार के मौसम की बात करें तो पूरे दिन धूफ खिली रही और दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के नरेला इलाके में सबसे ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ था। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जाफरपुर में 40.1, नजफगढ़ में 40.3, पूसा में 39.2, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम में अचानक बदलाव के बीच इंडिगो एयरलाइन ने अपने यात्रियों को फ्लाइट्स में बदलाव के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में यात्रा पर जाने वाले लोग घर से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक कर लें, जिससे उन्हें खराब मौसम के चलते परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Tags :
Delhiweather news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।