scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Article 370, राम मंदिर पर मोदी के दावों को लेकर जानिए क्या बोले खड़गे, पीएम पर विभाजन और भड़काने का लगाया आरोप

Lok Sabha Chunav: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को भड़काने और विभाजन की राजनीति कर रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 18, 2024 22:54 IST
article 370  राम मंदिर पर मोदी के दावों को लेकर जानिए क्या बोले खड़गे  पीएम पर विभाजन और भड़काने का लगाया आरोप
Lok Sabha Chunav: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। (PTI)
Advertisement

Lok Sabha Chunav: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने चुनावी भाषणों के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने लोगों को इस तरह नहीं भड़काया जैसा वह भड़काते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उसके सिद्धांतों का पालन नहीं करते।

Advertisement

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण से पहले खड़गे मुंबई में मीडिया से बात की। जब मीडिया ने पीएम मोदी के बार-बार के दावों के बारे में खड़गे से पूछा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आती है तो कांग्रेस अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी? इस सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा, 'मैं मोदी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। हमने अपने घोषणापत्र में जो वादा किया है उसे लागू करेंगे।''

Advertisement

खड़गे ने प्रधानमंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि वह जहां भी जाते हैं सामाजिक विभाजन पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को पहले “मुस्लिम लीग घोषणापत्र” और अब “माओवादी घोषणापत्र” करार दिया। सबसे पहले, वह जो कह रहे हैं उस पर उन्हें स्पष्टता रखनी चाहिए। वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं… हमारी पार्टी नेहरू की विचारधारा पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में, मोदी माओ की तरह हैं, जो लोगों पर हमला करते रहते हैं।''

मोदी के इस दावे पर कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएगी। खड़गे ने कहा, “हमने कभी किसी पर बुलडोजर नहीं चलाया। यह (बुलडोजर) भाजपा की संस्कृति है, हमारी नहीं। मोदी झूठ बोलते हैं और कांग्रेस के बारे में झूठे आरोप लगाकर लोगों को भड़काते हैं।”
एआईसीसी प्रमुख ने भरोसा दिया कि उनकी सरकार के तहत संवैधानिक आरक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें देशद्रोही और खुद को देशभक्त के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को "अवैध" सरकार कहा और दावा किया कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पश्चिमी राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 46 सीटें जीतेगी।

Advertisement

बता दें, मुंबई की छह सीटों सहित राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और विपक्षी गुट के नेताओं ने शुक्रवार को शहर में दो मेगा रैलियां कीं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो