scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

हड्डियां गलाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार, बर्फीली हवाओं के साथ दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों तक राहत ना मिलने की बात कही है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: January 04, 2024 22:54 IST
हड्डियां गलाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार  बर्फीली हवाओं के साथ दिल्ली ncr में बारिश का अनुमान
दिल्ली में 9 जनवरी को बारिश हो सकती है। (ANI PHOTO)
Advertisement

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। नए साल से ही तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। कई पहाड़ी राज्यों में बर्फ भी जमने लगी है। देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में भी राहत नहीं मिलने वाली है और सर्दी बढ़ती ही रहेगी।

Advertisement

दिल्ली में हो सकती बारिश

साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान 6 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं अगले दो-तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने 9 जनवरी को दिल्ली में बारिश की उम्मीद जताई है।

Advertisement

दिल्ली-पंजाब में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों तक राहत ना मिलने की बात कही है। पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों हल्की बारिश भी हुई थी। वहीं कोहरे के कारण भी लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त है। आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने बिहार में भी बारिश के आसार जताए है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 19 जिलों में बारिश हो सकती है। इन 19 जिले में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर का नाम शामिल है। बिहार में भी सर्दी बढ़ सकती है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में 4 से 8 जनवरी के दौरान भारी बारिश हो सकती है। केरल में 4 से 6 जनवरी के दौरान और कर्नाटक में 4 और 5 जनवरी को भारी बारिश के आसार हैं।इसके अलावा 5 जनवरी को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह कुछ घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। देश के कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो